अंबिकापुर@चार अलग-अलग सडक¸ हादसे में 5 युवकों की मौत

Share


अंबिकापुर, 09 मार्च 2024 (घटती-घटना)। तीन अलग-अलग सडक¸ हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गौतम पैकरा पिता कुंतेलाल उम्र 18 वर्ष व राकेश पैकरा दोनों ग्राम सत्यनगर थाना भैयाथान का रहने वाले थे और दोनों दोस्त थे। शुक्रवार को महाशिवरात्रि का मेला देखने दोनों बाइक से सरासोर गए थे। वापस आते समय ग्राम पकनी के पास कार क्रमांक सीजी 16 बी 2414 ने टक्कर मार दी थी। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गौतम को इलाज के लिए अंबिकापुर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं राकेश को संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। दूसरी घटना जमई मोड़ थाना बसंतपुर की है। बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करमडीहा निवासी 18 वर्षीय राजेश सिंह पिता समल सिंह अपने दोस्त पप्पी के साथ बाइक से महाशिवरात्रि का मेला देखने बसंत पुर गए थे। वापस आते समय रास्ते में जमई मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सडक¸ पर गिर गए। दुर्घटना में राजेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना अंबिकापुर-लालमाटी के पास कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुमेन बाबू पिता विजय दास उम्र 18 वर्ष लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम लमगांव का रहने वाला था। वह अपने साथी सोनाईचंद के साथ शनिवार को स्कूटी से अंबिकापुर आ रहा था। लालमाटी घाट के पास कार क्रमांक सीजी 15 डीटी 4177 ने टक्कर कार दी। दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सुमेन की मौत हो गई। जबकि सोनाईचंद का इलाज चल रहा है।
चौथी घटना शहर के गंगापुर स्थित एटीएम के पास बाइक अनियंत्रित होने से दो युवक सडक¸ पर गिर गए। दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ सोनवानी पिता रामप्रकाश उम्र 21 वर्ष मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठोर का रहने वाला था। शनिवार की सुबह सिद्धार्थ व विकास दोनों बाइक से गंगापुर मेडिकल कॉलज की ओर जा रहे थे। गति तेज होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सडक¸ पर गिर गए। दुर्घटना में सिद्धार्थ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!