नई दिल्ली@राज्यसभा चुनाव भाजपा भारी बहुमत से जीती

Share


नई दिल्ली,27 फरवरी 2024 (ए)।
राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मंगलवार 27 फरवरी को वोटिंग हुई। सुबह 9 बजे से जारी वोटिंग शाम 4 बजे खत्म हुई। 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान हुआ। सबसे पहले नतीजे कर्नाटक के आए।
कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों पर हुई वोटिंग में कांग्रेस के अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर जीते। वहीं बीजेपी के नारायण बंदिगे ने जीत दर्ज की।
हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हराया है। दोनों को 34-34 वोट मिले थे। टॉस से विजेता का फैसला हुआ। हिमाचल में कांग्रेस के 6 विधायकों और सरकार को समर्थन दे रहे 3 निर्दलीय विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की खबर आई।
राज्यसभा चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमा-गहमी रही। वोटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही यूपी में सपा के चीफ व्हिप और विधायक मनोज कुमार पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
वहीं, दोपहर बाद खबर आई कि यूपी में सपा के 7 विधायकों ने एनडीए को वोट दिया है। ये विधायक राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य हैं। यूपी में 8 सीटें भाजपा ने जीतीं जबकि सपा ने 2 सीटें जीतीं।
मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि कर्नाटक में भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दिया। भाजपा के चीफ व्हिप डोड्डनगौड़ा जी पाटिल ने ये जानकारी दी। डोड्डनगौड़ा ने ये भी कहा कि सोमशेखर पर कार्रवाई होगी।


यूपी की 10 में से 8 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। इनमें भाजपा के अमरपाल मौर्य को 36 वोट, आरपीएन सिंह को 34, साधना सिंह को 34, संजय सेठ को 29, संगीता बलवंत बिंद को 36, सुधांशु त्रिवेदी को 38, तेजवीर सिंह को 38, नवीन जैन को 34 वोट मिले। वहीं सपा की जया बच्चन को 34, रामजी लाल सुमन को 34 वोट मिले। ये सभी जीत गए। सपा प्रत्याशी आलोक रंजन को हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें सिर्फ 16 वोट मिले।


यूपी में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के 3 वोट को लेकर सपा ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद काउंटिंग रोक दी गई थी। सपा की आपत्तियां खारिज होने के बाद काउंटिंग फिर शुरू हो गई है। रात तक नतीजे आने की उम्मीद है।


हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि जिस तरह अभी काउंटिग शुरू हुई और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर काउंटिंग ऑफिसर को धमका रहे हैं, ये लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। भाजपा के हिमाचल नेताओं को मुख्यमंत्री ने सब्र रखने की नसीहत दी।उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस हिमाचल के विधायकों को लेकर गई हैं। उनके परिवार के लोग संपर्क कर रहे है। उन्होंने भाजपा पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए।उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास पूरा बहुमत है। जिस तरह का गंदा खेल भाजपा खेल रही है, हिमाचल की संस्कृति इस चीज को पसंद नहीं करती।


कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों पर हुई वोटिंग में कांग्रेस के तीन और भाजपा के 1 प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। कांग्रेस के अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर जीते। वहीं बीजेपी के नारायण बंदिगे ने जीत दर्ज की।


सपा ने आरोप लगाया कि यूपी में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के एक विधायक का वोट सहयोगी से डलवाया गया है। सपा ने इस पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद कुछ देर तक काउंटिंग रुकी रही थी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ कलम बंद का सैंतालीसवां दिन @ खुला पत्र @तुगलकी फ रमान के विरूद्ध कलमबंद अभियान

Share छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के विभाग जनसंपर्कके द्वारा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल के विभाग …

Leave a Reply

error: Content is protected !!