नई दिल्ली@हरियाणा और दिल्ली सहित पांच राज्यों में आप और कांग्रेस के बीच हुआ गठबंधन

Share


नई दिल्ली,24 फरवरी 2024(ए)।
लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पांच राज्यों के लिए गठबंधन का एलान किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ वेस्ट सीट शामिल है।
चंडीगढ़ लोकसभा सीट और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारेगी। हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। गुजरात में आम आदमी पार्टी दो सीटों और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि महत्वपूर्ण बात यह है कि औपचारिक तौर से उत्तर प्रदेश में गठबंधन की घोषणा की गई है। इसे अंतिम रूप देने में समय लगा है। आज आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी गठबंधन का औपचारिक तौर से घोषणा कर रही है।


Share

Check Also

बोकारो,@ बोकारो स्टील प्लांट में विस्थापितों पर लाठी चार्ज में युवक की मौत के खिलाफ बोकारो बंद

Share बोकारो,04अप्रैल 2025 (ए)। बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी की मांग को लेकर आंदोलित विस्थापितों …

Leave a Reply