अंबिकापुर@जनमानस में पुलिस का प्रथम प्रतिनिधि होते हैं आरक्षक : आईजी

Share


पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन

अंबिकापुर,20 फरवरी 2024 (घटती-घटना)।पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी अंकित गर्ग रहे। राज्य के विभिन्न जिलों से आए कुल 146 नव आरक्षकों ने प्रशिक्षण प्रशिक्षण लिया। उक्त नव जवानों द्वार दीक्षांत परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आईजी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक पीटीएस मैनपाट राज कुमार मिंज द्वारा मुख्य आतिथ्य आईजी का आभार व्यक्त करते हुए दीक्षांत परेड समारोह में शामिल नौजवानों के प्रतिभाओं के बारे में सामान्य जानकारी से अवगत कराते हुए नव आरक्षकों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान आईजी ने नव आरक्षकों के शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आरक्षक हमारे पुलिस विभाग का नींव है। उन्होंने उत्साहवर्धन बढ़ाते हुए कहा कि आज का दिन हमारे नौजवानों के लिए बहुत ही हर्ष का दिन है जिन्होंने पुलिस विभाग का एक अनिवार्य व महत्वपूर्ण पद को मेहनत एवं लगन से अनुशासित रहकर निर्धारित प्रशिक्षण को हासिल करने में सफलता प्राप्त किया है। आरक्षक हमारे पुलिस विभाग का नींव का पत्थर होते हैं। जो समूचे बल का लगभग 70 प्रतिशत है। जनमानस में पुलिस का प्रथम प्रतिनिधि आरक्षक होता हैं, जो लगातार आमजनता के संपर्क में रहता है और किसी भी घटना व अप्रत्याशित स्थिति के समय अक्सर सर्वप्रथम मौके पर वही पहुंचते हैं। उनके द्वारा किए गए कार्य एवं आचरण से ही आमजन में पुलिस की छवि निर्मित होती है, इसलिए आप सभी के ऊपर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जिसका निर्वहन आप जैसे नौजवान हमेशा से सफलतापूर्वक करते आ रहे हैं। आईजी ने कहा कि आज के इस महत्वपूर्ण बेला में उपस्थित सभी नौजवानों के माता-पिता को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना कर अपनी खुशियों का त्याग कर सर्वोच्च शिक्षा दिलाया जो आप सब इस मुकाम को हासिल करने में सफल हुए। आईजी ने कहा कि छाीसगढ़ राज्य में पुलिस के लिए एक गंभीर समस्या नक्सल हिंसा की है। जिसमें हमारे आरक्षकगणों की सबसे महती भूमिका है। सुदूर क्षेत्रों में सूचनाएं संकलित कर बड़े-बड़े अभियानों को हमारे जवानों के अनुवाई एवं सहयोग से अंजाम दिया जाता रहा है। नक्सल अभियान में आरक्षण गणों द्वारा बहादुरी से अपने कर्तव्यों को निर्वहन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान तक दिया गया है जो हम सब के लिए गर्व की बात है। समारोह में दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एमआर आहिरे, पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार, 10वी वाहनी छसबल कमांडेंट विजय कुजूर, जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं अन्य विभाग के अधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं नौजवानों के अभिभावक सहित पीटीएस के समस्त प्रशिक्षकगण व अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
बुनियादी प्रशिक्षण के मुख्य तीन आयाम
आईजी ने कहा कि पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में जवानों को मुख्य रूप से ट्रेंड किया जाता है। पहला शारीरिक क्षमता का विकसित करना,दूसरा कानून का ज्ञान एवं तीसरा विभिन्न हथियारों का ज्ञान एवं संचालन कराने हेतु योग्य बनाया जाता है जो पुलिस विभाग में कार्यरत रहने वाले सभी जवानों को पूरे सर्विस काल तक काम आता है। आप सभी ने प्रशिक्षण के दौरान विवेक और अंत: दृष्टि से जो ज्ञान अर्जित किया है तथा अपने कड़ी मेहनत दृढ़ इच्छा एवं प्रतिबद्धता के साथ इस मुकाम को हासिल किये हंै। किसी भी क्षेत्र में कोई भी चुनौती आने पर आसानी से हल करने में सफल होंगे। पीटीएस में प्रशिक्षकगणों द्वारा सिखलाए गए आयाम को आप सब अच्छी तरह निर्वहन करने में सफल होंगे। परित्राणाय साधुनाम जो पुलिस का आदर्श वाक्य है इसे चरितार्थ करना आप सबका मूल कर्तव्य है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले
जवानों को किया गया पुरस्कृत
बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान आउटडोर व इनडोर ज्ञान के साथ-साथ दीक्षांत परेड समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौजवानों को उत्साहवर्धन हेतु मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। दीक्षांत परेड समारोह के बाद पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल का उद्घाटन आईजी द्वारा किया गया।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply