अंबिकापुर@इस सीजन में बुधवार की रात रही सबसे ठंड,न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री

Share

अंबिकापुर,25 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। उार दिशा से आ रही शुष्क हवाओं के कारण सरगुजा में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इस सिजन का 24 जनवारी की रात सबसे ठंड रही। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं छाीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के करीब पहुंच गया है। यहां मैदानी इलाकों में जगह-जगह ओस की बूंदे जमने से बर्फ के सामान सफेद चादर बिछी नजर आई। घांस, पुआल व छोटे पौधें की पतियों पर ओस की बूंदे जमी हुई थी।
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के ने बताया कि इस सप्ताह में 22 जनवरी को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। इस सप्ताह में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। बादलों की पर्याप्त आवाजाही रहने के कारण घने कोहरे से कई बार दृश्यता बाधित हुई और दैनिक तापमान में विचलन रहा। न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री तक गिर कर पुनः10.0 डिग्री तक चढ़ा और विक्षोभ के गुजरते ही गुरुवार का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जो इस सीजन का सबसे कम रहा। इससे सरगुजा में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। ठंड से लोग परेशान हैं। वहीं छाीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट के अलावा सामरीपाठ का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के करीब रहा। क्यों कि अन्य जगहों की उपेक्षा यहां ज्यादा ठंड पड़ती है। वहीं मैनपाट में जगह-जगह ओस की बूंदे जमने से बर्फ के सामान सफेद चादर बिछी नजर आई। घांस, पुआल व छोटे पौधें की पतियों पर ओस की बूंदे जमी हुई थी। वहीं मौसम वैज्ञानिक का मनना है कि अगले 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उार भारत की ओर से एक नया पछुवा प्रभावी हो रहा है और इसी क्रम में दूसरा पछुआ 27 जनवरी को दस्तक देगा। अतः अगले सप्ताह में भी मौसमी उतार चढ़ाव का दौर रहने की पूरी सम्भावना है। वहीं विक्षोभ की सक्रयता खत्म होते ही एक बार फिर ताामान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
पिछले 10 वर्षों में जनवरी में
न्यूनतम तापमान की स्थिति
2014 14 जनवरी 7.0
2015 19 जनवरी 5.3
2016 23 जनवरी 3.2
2017 14 जनवरी 4.2
2018 5 जनवरी। 4.8
2019 30 जनवरी 4.9
2020 11 जनवरी 4.7
2021 16 जनवरी 6.0
2022 28 जनवरी 6.0
2023 7 जनवरी 4.6
2024 25 जनवरी 4.5
पिछले चार दिनों की
तापमान की स्थिति
दिनांक अधिकतम न्यूनतम

25 जनवरी 22.2 4.5
24 जनवरी 20.8 10.1
23 जनवरी 25 5.8
22 जनवरी 23 5.0


Share

Check Also

कोरबा@ सर्व आदिवासी समाज ने अपने अधिकारों की रखी मांग

Share -संवाददाता-कोरबा,05 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सेवक राम मरावी की अध्यक्षता …

Leave a Reply