Breaking News

रायपुर@आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला होंगी सम्मानित

Share

विधानसभा चुनाव में किया उत्कृष्ट कार्य

रायपुर,23 जनवरी 2024 (ए)। आईएएस डॉ प्रियंका शुक्ला को निर्वाचन कार्य में उल्लेखनीय कार्यों के लिए स्वीप अवार्ड दिया जायेगा। कलेक्टर रहते कांकेर में डॉ प्रियंका ने 2023 निर्वाचन में बेहतरीन काम किया था। उनके ही प्रयासों का नतीजा था, कि तीन विधानसभा वाले कांकेर जिला में पिछली बार से बेहतर वोटिंग परसेंटेज रहा। नक्सल इलाके में बढ़ढ़ा वोटिंग का आंकड़ा 2023 विधानसभा के अंतिम अधिकारिक आंकड़ों में कांकेर का कुल वोटिंग परसेंटेज 80.67 रहा था, जिसमें अंतागढ़ में 79.79, भानुप्रतापपुर में 81 और कांकेर में 81.14 वोटिंग हुई थी। नक्सली क्षेत्र होने के बावजूद कांकेर में बढ़े वोटिंग प्रतिशत को निर्वाचन आयोग ने भी काफी सराहा था। कांकेर में अब तक के हुए चुनावों में ये सर्वाधिक वोटिंग परसेंटेज था।वहीं तत्कालीन कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला के मॉडल पोलिंग स्टेशन की भी काफी चर्चा हुई थी। 25 जनवरी को राज्य स्तरीय समारोह में कांकेर जिला की तत्कालीन कलेक्टर व मौजूदा वक्त में संचालक तकनीकी शिक्षा डा प्रियंका शुक्ला को स्टेट स्वीप अवार्ड दिया जायेगा। कांकेर के चुनाव की सबसे अच्छी बात ये थी कि पुरुषों की तुलना में यहां महिलाओं का मतदान प्रतिशत बराबरी का था। ऐसा प्रदेश के किसी अन्य जिले में देखने को नहीं मिला। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विवेकानंद आडिटोरिम में सुबह 11 बजे से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आईएएस प्रियंका शुक्ला को स्टेट स्वीप अवार्ड दिया जायेगा। आपको बता दें इससे पहले भी आईएएस प्रियंका शुक्ला को नेशनल स्वीप अवार्ड मिल चुका है। 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त भी तत्कालीन कलेक्टर प्रियंका की सराहना कर चुकी हैं। जशपुर और कांकेर जिले की कलेक्टर रह चुकी 2009 बैच की आईएएस प्रियंका शुक्ला का हाल ही में तबादला संचालक पशु चिकित्सा सेवा, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के पद पर हुआ है।


Share

Check Also

बलरामपुर@पीएम जनमन के तहत लाभान्वित हो रहे है΄ पीवीटीजी जनजातिय समुदायबुनियादी सुविधाए΄ पहु΄च रही घर-घर तक

Share बलरामपुर,11 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। प्रधानम΄त्री जनमन योजना के अ΄तर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के …

Leave a Reply