अंबिकापुर@नारी सशक्तिकरण का महाकुंभ ब्राइडल शो 15 को,शामिल होंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Share

अंबिकापुर 09 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। टचवुड वूमेन एंपावरमेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से छाीसगढ़ ब्राइडल शो नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह 15 जनवरी को शहर के मनेंद्रगढ़ रोड स्थित राजमोहनी भवन में होने जा रहा है। जिसमें नारी सशक्तिकरण का कई रूप देखने को मिलेगा। इस समारोह में प्रदेश की महिला बाल विकास की समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हो रही हैं। वहीं अन्य अतिथि के रूप में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव रहेंगे। टच वुड वूमेन एम्पावरमेंट आर्गेनाइजेशन की तरफ से सरगुजा संभाग में अच्छा कार्य करने वाली संस्था और लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। पूरे आयोजन की जानकारी देते हुए आयोजक टीम की प्रमुख रानी गुप्ता ने बताया कि नारी सशक्तिकरण समान जिन्हें मिलेगा उन्हें सरगुजिहा कोहिनूर सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया है।
इस कार्यक्रम में छाीसगढ़ ट्राइब कम्युनिटी के लिए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा रहा है, जिस तरह से छाीसगढ़ ट्राइब लोग नेचर के साथ अपना सामंजस्य बनाकर जीवन यापन करते हैं। ठीक उसी तरह रैंप वाक करने वाली सभी ब्राइड्स कुछ न कुछ नेचुरल ज्वेलरी के साथ रैंप वाक में उतरेंगी। उन्होंने बताया कि इसे हम गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने प्रयासरत हैं। यह छाीसगढ़ ट्राइब कम्युनिटी को आगे लाने के लिए और उन्हें बिजनेस में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा। इस आर्गेनाइजेशन के तहत सात साल में कई छोटे बड़े एजुकेशनल सेमिनार, सम्मान समारोह और क्लासेस आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया यह आर्गेनाइजेशन सात साल से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्यरत है। उन्होंने बताया कि सभी महिलाएं जो रैंप वाक में भाग ले रही हैं उनको एक-एक हजार का गुड्डी बैग दिया जाएगा, जिसके अंदर प्रोडक्ट होंगे। साथ ही दर्शकों को 300 रु से 500 रु तक का गिफ्ट हैंपर मिलेगा। महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लें इसके लिए पूरे दर्शकों को और रैंप वाक करने वाली बच्चियों को प्रोत्साहित करने के लिए करीब ढाई लाख के गिफ्ट हैंपर भी दिए जाएंगे। महिलाओं के इस कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए बाउंसर भी बाहर से बुलाए जा रहे हैं।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply