अंबिकापुर@दो अलग-अलग स्थान पर मधुमक्खियों के हमले में दो की गई जान

Share

अंबिकापुर,07 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। दो अलग-अलग स्थान पर मधुमक्खियों ने दो लोगों पर हमला कर दिया। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रामहित सिंह पैकरा उम्र 65 वर्ष लखनपुर थाना क्षेत्र के गाम बेलदगी का रहने वाला था। वह 5 जनवरी की दोपहर घर से दूर मनखाडिहारी खेतवाही में मवेशी चराने गया था। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड आया और वृद्ध पर हमला कर दिया। आस-पास किसी के न होने के कारण उसकी मदद नहीं कर सकी। मधुमक्खियों ने काफी देर तक उस पर हमला करते रहे। इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। काफी देर बाद जब परिजन को जानकारी मिली तो परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर वहां से घर लाए। इसके बाद उसे इलाज के लिए लखनपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी स्थिति काफी गंभीर होने के कारण आईसीयू में रखा गया था। यहां इलाज के दौरान 6 जनवरी की शाम को उसकी मौत हो गई। वहीं 53 वर्षीय राम बाई पति श्यामलाल पनिका मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर की रहने वाली थी। वह 5 जनवरी की दोपहर घर के पास ही बाड़ी में बकरी चरा रही थी। तभी मधुमक्खिें ने उस पर हमला कर दिया। वह मदद के लिए चिल्लाती रही पर मधुमक्खियों के उग्रता को देखते हुए किसी ने बचाव करने की हिम्मत नहंी की। काफी देर तक मधुमक्खियों ने उसके शरीर पर डंक मारते रहे। कुछ देर बाद जब उसका पति पहुंचा तो वह कंबल ओढक¸र गया और पत्नी को कंबल ओढ़ाकर बीच बचाव किया। इसके बाद उसे घर लाया और उसे इलाज के लिए रामपुर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply