अंबिकापुर@ये काल का पिंजड़ा व किराये का मकान है: पंकज महाराज

Share

अंबिकापुर,06 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। जयगुरुदेव आश्रम मथुरा से 26 दिसम्बर को पंकज महाराज की अगुवाई में गतिमान 82 दिवसीय-छह प्रान्तीय शाकाहार-सदाचार,मद्यनिषेध-आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा ने कल ग्राम चठिरमा में पड़ाव किया। यह जनजागरण यात्रा छाीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आगामी 27 जनवरी तक भ्रमण करेंगे। आयोजित सत्संग प्रवचन के दौरान पंकज महाराज ने कहा कि यह मानव तन अनमोल है। न जाने किस महात्मा की दया हो गई, न जाने कौन से जन्म-जन्मान्तरों के शुभ पुण्य कर्म उदय हो गये, जो आपको यह मनुष्य शरीर मिल गया। अरे! यह वक्त का इतना बड़ा वरदान आपको मिला, समय रहते हुये अपनी जीवात्मा के कल्याण के लिये थोड़ा-बहुत विचार करियेगा वरना ये तुम्हारा समय निकलता जा रहा, ‘‘मिली नर देह यह तुमको, बनाओ काज कुछ अपना। पचो मत आय यहि जग में, जानियो रैन का सपना।’’ को उद्धृत करते हुये कहा कि यह दुनियां भी दस-बीस, सौ साल का स्वप्न है। जिस दिन मौत का वक्त आयेगा-आप रोओगे, हाय-हाय करके चिल्लाओगे कि हाय! हमने सारी जिन्दगी स्वप्न में गुजार दी। जागने का समय अभी आया था। जो कुछ करना था अभी करना था, लेकिन भाई-बहनो! अब पछताये होत क्या, जब चिडिय़ा चुग गई खेत। ये घर-बार अपना नहीं, अरे! ये पराया देश है, ये सरायखाना है, मुसाफिरखाना है। शरीर भी तुम्हारा नहीं, ये काल का पिंजड़ा है, किराये का मकान है। अरे! जितनी श्वांसें उस मालिक ने बख्शी हैं, उसे भुगतने के बाद हमें शरीर को यहीं छोडक¸र जाना है और इस शरीर को लोग कंधे पर लाद कर श्मसान भूमि पर छोडक¸र आ जायेंगे। देश में बढ़ती हिंसा व अपराध पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा चरित्र मानव धर्म की सबसे बड़ी पूंजी है। लोगों का चरित्र उत्थान, शाकाहारी-सदाचारी व नशा मुक्त बनाना समय की मांग है। इस अवसर पर जयगुरुदेव संगत छाीसगढ़ के पर्यवेक्षक जसवन्त प्रसाद चौरसिया, प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ. कमल सिंह पटेल, भगवत सिंह मराबी, हिराधन राजवाड़े, राम अचल सिंह मराबी, बाबू लाल सिंह मराबी, सरपंच अमृत राय, दिलेसर सिंह, सहयोगी संगत गाजीपुर, मनोज गुप्ता, बाबूराम यादव, संतराम चौधरी, मृत्युन्जय झा, विजय पाल सिंह एवं संस्था के अन्य सदस्या मौजूद रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply