अंबिकापुर,@तम्बाकू उपयोग पर नियन्त्रण एवं दुष्प्रभाव हेतु व्याख्यान का आयोजन

Share

अंबिकापुर,05 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। पीजी कॉलेज में शुक्रवार को तम्बाकु उत्पादों के उपयोग पर नियंत्रण तथा सामाजिक दुष्प्रभाव विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्राचार्य डॉ. रिजवान उल्ला तथा समाजशास्त्र विभाग एवं रेडक्रॉस समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। मुख्य वक्ता संदीप कुशवाहा, सहायक प्राध्यापक, रसायनशास्त्र थे। डॉ. प्रतिभा सिंह विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र द्वारा तम्बाकु उत्पादों के सेवन के सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संदीप कुशवाहा ने सिगरेट तथा अन्य तम्बाकु उत्पाद नियत्रंण कानून की विभिन्न धाराओं तथा तम्बाकु मुक्त शिक्षण संस्थान की शर्तों तथा गाईडलाईन पर चर्चा की। उन्होनें नशे की लत के जैव रासायनिक कारण तथा मानव शरीर पर तम्बाकु उत्पादों के दुष्प्रभावों को समझाया। उन्होनें बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, सिगार तथा हुक्का छाीसगढ़ में पूर्णतः प्रतिबंधित है, जबकि सिगरेट एवं अन्य तम्बाकु उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग पर कोई प्रतिबंध देश के किसी राज्य में नहीं है। अतः केवल जागरूकता के माध्यम से ही इसकी रोकथाम संभव है। उक्त कार्यक्रम का संचालन छात्र शिवम सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रदीप कुमार एक्का ने मुख्य वक्ता तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply