सूरजपुर,@भव्य कलश यात्रा के साथ 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ

Share


कलश यात्रा में हजारों महिलाओं ने लिया हिस्सा,जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत,शहर में भक्ति में वातावरण

सूरजपुर, 28 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। मानव में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण हेतु आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ गुरुवार को भव्य व विशाल कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया है।यह कलश यात्रा शहर के तीन मार्गो से निकाली गई थी जिसमें हजारों की संख्याओं में नारी शक्तियों ने हिस्सा लिया जो देखते ही बन रहा था। कलश यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया इस दौरान मां गायत्री की भजन गूंजायमान रही और शहर भक्तिमय वातावरण बना रहा।कलश यात्रा में पारंपरिक शैला सुगा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में परम् पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ प. श्री राम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के सूक्ष्म संरक्षण में नारी सशक्तिकरण वर्ष के इस मौके पर 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ गायत्री शक्तिपीठ सूरजपुर के प्रांगण में आयोजित है जहां भव्य पंडाल के बीच हवन कुंड बनाए गए हैं। चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ में रोजाना संगीत व प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा इस यज्ञ का शुभारंभ आज भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ किया गया जिसमें जिले भर की हजारों की संख्या में नारी शक्तियां उपस्थिति रही।कलश यात्रा भैयाथान रोड, मेन रोड व केतका रोड से निकली अग्रसेन चौक में एक साथ मिली जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित करने के बाद सनातन धर्म का प्रतीक चिन्ह धर्म ध्वजा की स्थापना की गई।इस दौरान गुरुदेव के सद विचारों को जन-जन तक पहुंचाने शांतिकुंज से पहुंचे कथावाचकों द्वारा मंगल कलश यात्रा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया और लोगों के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे इसकी कामना की गई। शांतिकुंज के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया इस यज्ञ के माध्यम से मानव में देवत्व का उदय करना है जो गुरुदेव का संकल्प है इससे धरती पर स्वर्ग लाया जा सके।कलश यात्रा के बाद शाम को प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन किया गया। शुक्रवार को सुबह देव आव्हान किया जाएगा इस देव पूजन में लोगों को उपस्थित रहकर खुद को निहाल करने का आग्रह किया गया।शांतिकुंज के प्रतिनिधियों द्वारा कहा गया कि देव पूजन के दौरान अंतरिक्ष से दैविक शक्तियों का आशीर्वाद हम सभी को मिलेगा। गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा इस विशाल यज्ञ को लेकर महीने भर से तैयारी की जा रही थी और यज्ञ स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है।संगीत,कथा वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज पूरे शहर में हो रही है जिससे भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। शांतिकुंज से टोली नायक के रूप में सुनील शर्मा गायक रमेश तिवारी वादक सदगिरी गोस्वामी म्यूजिक में भूषण चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित हैं जिनके द्वारा परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के सदविचारों को जन-जन तक पहुंचा जा रहा है। इस यज्ञ को सफल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी भोला प्रसाद अग्रवाल, जिला समन्वयक शिव शंकर कुशवाहा, यज्ञ के आयोजक मंडल में पवन गर्ग, जगमोहन अग्रवाल,राम भजन अग्रवाल,अजय अग्रवाल, अवधेश गोयल,एसपी खंडेत, विजय निगम सुशील निगम, लोचन प्रसाद गुप्ता, शिव शंकर साहू, शशिकांत गर्ग विमल रजक ममता अग्रवाल,रैनी अग्रवाल अनु कांडे,डॉ. स्वर्णा शर्मा लक्ष्मी सिंह आदि सक्रिय हैं। जिला समन्वयक शिव शंकर कुशवाहा व पवन गर्ग ने बताया कि यज्ञ स्थल पर गुरूदीक्षा, पुंसवन, मुण्डन, विद्यारंभ नामकरण, विवाह आदि संस्कार निःशुल्क कराये जायेंगे।संस्कार हेतु यज्ञ स्थल पर पहुंचकर इच्छुक व्यक्ति अग्रिम पंजीयन अवश्य करा ले।यज्ञ में अधिक से अधिक में धर्म प्रेमी बंधुओ से पहुंचकर पुण्य लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।
प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा
का अनावरण 30 को
राष्ट्र जागरण अभियान व 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 28 तारीख से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगी इस दौरान 30 दिसंबर को प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा का अनावरण श्रद्धेय डॉ. चिन्मय पण्ड्या कुलपति, देव संस्कृति विश्व विद्यालय के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ हो गया हैद्वितीय दिवस 29 दिसम्बर को ध्यान साधना एवं प्रज्ञायोग व्यायाम,देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ दोपहर में कार्यकर्ता गोष्ठी सायं कोनारियों जागो स्वयं को पहचानों पर आधारित प्रज्ञा पुराण कथा तृतीय दिवस शनिवार को ध्यान साधना एवं प्रज्ञायोग व्यायाम,संस्कार परम्परा,गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार शाम को राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बने सप्त आंदोलन व दीपमहायज्ञ,प्रज्ञा पुराण कथा चतुर्थ दिवस रविवार को गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार व पूर्णाहुति एवं वंदनीया माताजी की जन्मशतादी के न्यूनतम संकल्प साधना के साथ यज्ञ का समापन होगा और टोली विदाई की जायेगी।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply