रायपुर@हर मंत्री के साथ होगा संगठन का एक पदाधिकारी

Share


संघ के साथ मिलकर तैयार की जा रही सूची
रायपुर,27 दिसम्बर 2023(ए)। भाजपा का नया मंत्रिमंडल बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन विभागों का अभी सबको इंतजार है। बताया जा रहा है कि आज-कल में मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो जाएगा। इसके बाद हर मंत्री के साथ संगठन भी एक पदाधिकारी की नियुक्ति करने जा रहा है।
इसकी सूची भी संघ के साथ मिलकर तैयार की जा रही है। इसमें अखिल विद्यार्थी परिषद के अलावा कई अनुशांगिक संगठन के भी वरिष्ठ पदाधिकारियों को मौका मिलेगा। सूत्र बताते हैं कि मंत्रियों के साथ रहने वाले पदाधिकारियों की नियुक्ति जनवरी में हो जाएगी। जिन ​मंत्रियों के पास विभाग अधिक होंगे वहां दो लोगों की भी नियुक्ति की जा सकती है।बता दें कि 22 दिसंबर को 9 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इस तरह से मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमं​त्री मिलाकर 12 मंत्रियों का मंत्रिमंडल तैयार है। इसके अगले दिन ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, चुनाव प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों से मिले थे। सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात के दौरान ही विभागों पर चर्चा हो चुकी है। आलाकमान ने मंत्रियों के विभाग तय भी कर लिए है, बस घोषणा होना बाकी है।
इस बार मंत्रिमंडल में भाजपा ने जातिगत समीकरण को अधिक तवज्जो दी है। पहले एक वर्ग से कई मंत्री होते थे, लेकिन इस बार एक वर्ग के अंदर आने वाले कई जातियों तक को साधा गया है। उदाहरण के तौर पर सबसे अधिक ओबीसी वर्ग से 6 मंत्री बनाए गए हैं, सभी अलग-अलग जाति से हैं।
अरुण साव-साहू , टंकराम वर्मा-कुर्मी, लक्ष्मी राजवाड़े-राजवाड़े, लखनलाल देवांगन-कोष्टा, श्याम बिहारी जायसवाल-कलार, ओपी चौधरी-अघरिया जाति से है। अब लोकसभा को देखते हुए इन जातियों और क्षेत्र को ध्यान में रखकर ही मंत्रियों के विभाग का भी बंटवारा होगा। एक मंत्री का पद खाली है, इसे भी लोकसभा के बाद ही भरने की बात सामने आ रही है।
मंत्रियों के विभाग बंटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होने वाली है। बताया जा रहा है कि हर विभाग के अफसरों की संगठन कुंडली तैयार कर रहा है। इनमें एक-एक अफसर की इस तरह डिटेल बनाई जा रही है कि उन्होंने पिछले पांच साल में क्या किया। कौन अधिकारी कांग्रेस के लिए एजेंट की तरह काम कर रहे थे। भाजपा ने आरोप पत्र के कवर पेज पर कुछ अफसरों की फोटो के साथ आरोप लगाए थे। इनमें से कुछ अफसर ईडी की कार्रवाई के चलते जेल के अंदर हैं। बाकी कुछ ईडी की रडार पर हैं। ऐसे में अफसरों के लिए भाजपा ने एक प्लान बनाया है। विभाग ​बंटते ही इन अफसरों का नपना तय बताया जा रहा है।
सीएम सचिवालय में भी संगठन के चार पदाधिकारियों की जल्द ही नियुक्ति होने वाली है। इसमें एक राजनैतिक सलाहकार होंगे। दूसरे मीडिया सलाहकार, तीसरे संसदीय सलाहकार और चौ​थे कृषि सलाहकार नियुक्त होंगे। इनके नाम लगभग तय हो चुके हैं। संगठन ने नामों को आलाकमान के पास भेज दिया है।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply