- एमसीबी में कैबिनेट मंत्री तो कोरिया में विधायक ने दो वर्षों के धान का प्रोत्साहन योजना प्रमाण पत्र किसानों को दिया
- कैबिनेट मंत्री के प्रथम आगमन पर कलेक्टर सहित जिले के अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
- बकाया धान बोनस राशि मिलने से किसानों के चेहरे में आई मुस्कान
- जिलास्तरीय आयोजन में विधायक भइया लाल राजवाड़े ने किसानों का किया जय-जयकार

कोरिया/एमसीबी 25 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। कैबिनेट मंत्री बनने के पश्चात श्याम बिहारी जायसवाल का मनेन्द्रगढ़ में भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम वे चैनपुर स्थित मंडी प्रांगण पहुंचे, जहां एमसीबी जिले के कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने उनका स्वागत किया, वहीं जिले के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों के द्वारा भी कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
इसके पश्चात मंत्री के द्वारा राष्ट्रीय सुशासन दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 दो वर्षों का धान उत्पादन प्रोत्साहन योजना अर्न्तगत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के तत्कालिक दस समितियों में क्रय किये गए धान के विरूद्ध धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का भुगतान वर्ष 2014-15 के लिए 3364 कृषकों की बोनस राशि चार करोड़ इक्यासी लाख रूपये एवं 2015-16 में 1315 किसानों की बोनस राशि एक करोड़ चौहार लाख रूपये, इस प्रकार कुल 4679 किसानों के बैंक खाते में कुल छः करोड़ पैतालिस लाख रूपये अंतरित किए गए का प्रमाण पत्र किसानों को दिया गया। एमसीबी के जिन किसानों को बोनस राशि दी गई उनमें अताउल्लाह ग्राम सिरौली को 308.40 मि्ंटल धान का 92,520 रू. लालपुर के कौशल को 117.20 मि्ंटल धान का 35,160 इसी प्रकार पिपरिया के छत्रपति को 39,240 रू., लालपुर के जीतेंद्र 62,400 रू., भलौर ग्राम के संतोष 8,640 रू. विष्णु प्रसाद पिपरिया को 13800 रू., भलौर के ही रामसुभग 40,920 रू. मदन मोहन शंकरपुर 33120 रू. बुंदेली के विजय बहादुर 16,800 रू. एवं बुंदेली के ही चरकूराम को 35,400 रू., डंगौरा ग्राम पंचायत के कृषक भारत सिंह 8,640 रू., कठोतियां के ठाकुर दयाल को 13,560 और रंजु देवी को 5,8,80 रू. तथा गुलाब नबी खरबैना को 21,840 रू. के बोनस का प्रमाण पत्र दिया गया। इस तरह कुल 3,78,240 रू. का बोनस उपरोक्त किसानों के खातें में राज्य शासन द्वारा जमा कराया जा चुका हैं जिसका प्रमाण पत्र सुशासन दिवस कार्यक्र म अवसर पर छ.ग. शासन के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा दिया गया। वर्तमान में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी – भरतपुर में 14 समितियों के 24 धान उपार्जन केन्द्र के माध्यम से कुल 18171 पंजीकृत किसानों से लगभग 8,55,890 मि्ंटल धान क्रय किया जाना है। अभी तक जिले में 3540 किसानों से 1,80,642 मि्ंटल धान क्रय की जा चुकी है। इसके पश्चात सुशासन दिवस जनता को संबोधित किया। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत उज्जवला योजना एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ भी लोगों को दिया गया। कार्यक्रम के अन्त में कलेक्टर द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत उपस्थित लोगों को भारत को आत्मनिर्भर तथा विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलायी गयी
इस दौरान कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा, संयुक्त कलेक्टर सी.एस.पैकरा, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा सहित जिले के समस्त जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरिया जिले में वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 की धान की बकाया बोनस की राशि किसानों के खाते में डाले गए
दूसरा आज पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस में मनाया गया और तीसरा प्रदेश सहित कोरिया जिले में वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 की धान की बकाया बोनस की राशि किसानों के खाते में डाले गए। आज बैकुंठपुर के लोकप्रिय विधायक भइया लाल राजवाड़े ने जिलास्तरीय धान बोनस कार्यक्रम में खरवत चौक पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के 9 हजार 756 किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के बकाया धान बोनस की राशि को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में डाल गया। बता दे कोरिया जिले के धान खरीदी वर्ष 2014-15 में पटना व गिरजपुर, चिरमी, छिन्दडांड़, जिल्दा, धौराटिकरा, पोंडी, रजौली, सरभोंका, सोनहत धान उपार्जन केन्द्र के 6 हजार 710 किसानों को 11 करोड़ 44 लाख 46 हजार 760 रुपये राशि तथा वर्ष 2015-16 के पटना व गिरजपुर, चिरमी, छिन्दडांड़, जिल्दा, धौराटिकरा, पोंडी, रजौली, सरभोंका, सोनहत धान उपार्जन केन्द्र के 3 हजार 46 किसानों को 4 करोड़ 68 लाख 17 हजार 400 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में डाले गए। इस तरह कोरिया जिले के 9 हजार 756 किसानों के 16 करोड़, 12 लाख 64 हजार रुपए का अंतरण डीबीटी के माध्यम से हुआ।
बटन दबाया और प्रदेश के लाखों किसानों के खाते में करोड़ो रुपये डाले गए
खरवत चौक में आयोजित कार्यक्रम में किसानों, ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक भइया लाल राजवाड़े ने कहा कि आज अटल जी का जन्मदिन है और सुखद संयोग है कि हमारे अन्नदाताओं को उनके बकाया बोनस के राशि आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी पर बटन दबाया और प्रदेश के लाखों किसानों के खाते में करोड़ो रुपये डाले गए।
उम्मीद नहीं था,लेकिन साय सरकार ने पूरा किया
ग्राम खरबत निवासी किसान कन्हैया लाल राजवाड़े,मारवाड़ी लाल प्रजापति, जामपारा निवासी धनीराम एवं लाल बाबू ने बकाया धान बोनस मिलने पर कहा कि हमें यह बकाया राशि मिलने की उम्मीद नहीं था, लेकिन धन्य हो आज सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश के विष्णु देव सरकार ने अपने वादे के अनुरूप कर दिया और हमारे खाते में पैसे भी आ गया। सोनहत में भी सुशासन दिवस व धान बोनस वितरण का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी सँख्या में किसान व ग्रामीण एलईडी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के उद्बोधन को सुना भी गया।
मुख्य अतिथि व विधायक भइया लाल राजवाड़े ने प्रतीकात्मक रूप से 30 किसानों को धान बोनस राशि वितरण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कोरिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व प्रभारी कलेक्टर डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्याम बिहारी जायसवाल, नगर पालिका बैकुंठपुर अध्यक्ष श्रीमती नमिता शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती वन्दना राजवाड़े, जनपद सदस्य सौभाग्यवती सिंह,अपर कलेक्टर नीलम टोप्पो,एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, सरपंच श्रीमती आनन्दी सोनपाकर एवं बड़ी सँख्या में किसान,ग्रामीण उपस्थित थे।