नई दिल्ली@आदित्य एल-1 मिशन को लेकर आया बड़ा अपडेट

Share


नई दिल्ली,२३ दिसम्बर 2023 (ए)।
इसरो ने भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1 6 जनवरी को अपने गंतव्य – लैग्रेंजियन पॉइंट (एल1) – पर पहुंचेगा।
इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि आदित्य-एल1 6 जनवरी को एल1 बिंदु में प्रवेश करेगा। यही अपेक्षित है। सही समय की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। आदित्य रु1 को 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। इस मिशन को सूर्य के अध्ययन के लिए लॉन्च किया गया है।
अहमदाबाद में भारतीय विज्ञान सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे इसरो चीफ सोमनाथ ने बताया कि, जब आदित्य रु1 लैगरेंज पॉइंट पर पहुंचेगा, हम एक बार फिर इंजन शुरू करेंगे, ताकि ये आगे न बढ़े। जब ये अपने नियत स्थान तक पहुंच जाएगा तो यह उस पॉइंट के चारों तरफ चक्कर लगाएगा और अपनी कक्षा में बना रहेगा।
इसरो चीफ ने ये भी बताया कि एक बार जब आदित्य रु1 अपने तय स्थान लैगरेंज पॉइंट पर सफलतापूर्वक स्थापित हो जाएगा तो यह वहां 5 साल रहेगा। आदित्य रु1 सूर्य में होने वाली गतिविधियों की जानकारी केवल भारत को नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को देगा। ये डेटा सूर्य के डायनामिक्स को समझने में कारगर होगा।
सोमनाथ ने यह भी कहा कि भारत तकनीकी रूप से जिस तरह से ताकतवर देश बन रहा है, यह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी बताया कि इसरो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार अमृत काल के दौरान एक भारतीय स्पेस स्टेशन बनाने की योजना बनाई है। इसका नाम भारतीय स्पेस स्टेशन होगा। उन्होंने कहाकि अंतरिक्ष क्षेत्र में हम नए खिलाडि़यों का उदय देख रहे हैं… हम नई पीढ़ी के आसपास अर्थव्यवस्था का समर्थन, प्रोत्साहन और निर्माण करने जा रहे हैं।
क्या है आदित्य एल-1 मिशन? भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1, 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से लॉन्च किया गया था। मिशन का लक्ष्य पहले सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु (एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है, जो पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर स्थित है।


Share

Check Also

गुना@ अपनी प्रेमिका को पाने के लिए मुसलमान लड़का बना हिन्दू

Share गुना,27 अक्टूबर 2024 (ए)। मध्य प्रदेश के गुना जिले में प्रेम प्रसंग का एक …

Leave a Reply