Breaking News

अंबिकापुर,@क्रिसमस को लेकर मसीही समाज ने की तैयारी पूरी,आज रात 12 बजे जन्मेंगे प्रभु यीशु

Share

अंबिकापुर,23 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। क्रिसमस त्योहार को लेकर मसीही समाज में खासा उत्साह है। शहर के महागिरजाघरों में तैयारी अंतिम चरण में है। चर्च एवं घरों का रंग रोगन कर वेलवेट पेपर, झालर बिजली, तोरण आदि से सजाए गए हैं। वहीं समाज के लोगों ने कपड़े, ज्वेलरी सहित अन्य सामानों की खरीदी कर ली है। 24 दिसंबर को सभी गिरजा घरों में शाम से ही बड़े दिन की आराधना शुरू होगी। फादर विलियम मुर्रे ने बताया कि क्रिसमस की तैयारी अंतिम चरण में है। महागिरिजा घर नवापारा में 24 दिसंबर की रात 9 बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। इसके बाद विपश अंतोनिश बड़ा के नेतृत्व में तीन घंटे का अनुष्ठान किया जाएगा। रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान बड़े दिन का जलसा एवं चरनी दान किया जाएगा। मुख्य आयोजन शहर के नवापारा स्थित महागिरजाघर में होगा। 25 दिसंबर को गिरजाघरों में विशेष आराधना के साथ ही एक दूसरे को उपहार देकर बधाई दी जाएगी। क्रिसमस और नए साल को लेकर गिफ्ट दुकानें सज गईं हैं। इस बार क्रिसमस ट्री, स्टार,स्टोन यीशु,जीसस,बैलूंस, ग्रीटिंग्स आदि से बाजार सज गए हंै। मसीही समाज के प्रमुख पर्व क्रिसमस और बड़े दिन की तैयारी समाज के लोगों ने पूरी कर ली है। 25 दिसंबर को सुबह प्रभु यीशु की विशेष आराधना शुरू होगी, जो देर तक चलेगी। इस दिन प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा और एक दूसरे को गिफ्ट भेंट कर बड़े दिन की बधाई दी जाएगी। नवापारा गिरजाघर में मुख्य आयोजन किया जाएगा। यहां 24 दिसंबर की शाम से ही समाज के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी। रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए गिरजाघरों में आकर्षक चरनी बनाए गए हैं। वहीं श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गिरजाघरों में विशेष व्यवस्था की गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर@पीएम जनमन के तहत लाभान्वित हो रहे है΄ पीवीटीजी जनजातिय समुदायबुनियादी सुविधाए΄ पहु΄च रही घर-घर तक

Share बलरामपुर,11 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। प्रधानम΄त्री जनमन योजना के अ΄तर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के …

Leave a Reply