छाीसगढ़ विधानसभा के सत्र का पहला दिन…
सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच भारी सामंजस्य नजर आया…रमन,साय,महंत के स्वभाव की जोरदार तारीफ
रायपुर,19 दिसंबर 2023 (ए)।छाीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के प्रथम सत्र के पहले दिन मंगलवार को शपथ कार्यक्रम के दौरान सदन में छाीसगढ़ी,हिंदी के साथ साथ देव भाषा संस्कृत भी गूंजी। 6 सदस्यों ने संस्कृत भाषा में शपथ ली। ये सदस्य आकर्षण का केंद्र बने। संस्कृत में शपथ लेने वालों में लता उसेंडी,विद्यावती सिदार,प्रेमचंद पटेल,केदार कश्यप, चैतराम अटामी,गुरु खुशवंत साहेब शामिल हैं। सदन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के स्वभाव और गुणों की तारीफ करते हुए सदस्यों ने कहा कि तीनों एक ही स्वभाव के हैं। नेता प्रतिपक्ष महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विपक्ष को संरक्षण का विश्वास है। अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सदन की गरिमा के अनुरूप कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने सदन के सदस्य के रूप में सबसे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने छाीसगढ़ी में शपथ ली। उनके बाद नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी छाीसगढ़ी में शपथ ली। नेता प्रतिपक्ष के बाद उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा ने छाीसगढ़ी में शपथ ग्रहण की। उप मुख्यमंत्री साव किसानी गमछा धारण किए हुए थे।
प्रोटेम स्पीकर श्री नेताम ने क्रमशः विक्रम उसेंडी,धर्मजीत सिंह, लखेश्वर बघेल,दलेश्वर साहू, रेणुका सिंह,श्याम बिहारी जायसवाल,भैया लाल राजवाड़े, भूलन सिंह मरावी,लक्ष्मी राजवाडे,शकुंतला सिंह पोर्ते, उद्धेश्वरी पैकरा,प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, रामकुमार टोप्पो,श्रीमती राय मुनि भगत श्रीमती गोमती साय,विद्यावती सिदार,ओपी चौधरी, उारी जांगड़े ,उमेश पटेल, लालजीत सिंह राठिया, फूल सिंह राठिया, लखन लाल देवांगन, प्रेमचंद पटेल, तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, प्रणब मार्ग मरपची, अटल श्रीवास्तव, पुन्नूलाल मोहले, धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, राघवेंद्र सिंह, व्यास कश्यप, रामकुमार यादव, बालेश्वर साहू, श्रीमती शेषराज हरवंश, श्रीमती चातुरी नंद, संपत अग्रवाल, द्वारकाधीश यादव, योगेश्वर सिन्हा, कविता प्राणलहरे, संदीप साहू, टंकराम वर्मा, इंद्र साव, अनुज शर्मा मोतीलाल साहू, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, बृजमोहन अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब, गुरु इंद्र कुमार साहू, रोहित साहू, जनक ध्रुव, अंबिका मरकाम, अजय चंद्राकर, ओंकार साहू, संगीता सिन्हा, अनिला भेडि़या, कुंवर निषाद, भूपेश बघेल, ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, राकेश सेन, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, दयाल दास बघेल, भावना बोहरा, यशोदा वर्मा, हर्षिता स्वामी बघेल, डॉ. रमन सिंह, भोलाराम साहू, इंद्र शाह मांडवी, सावित्री मांडवी, आशाराम नेताम, नीलकंठ टेकाम, लता उसेंडी, केदार कश्यप, किरण देव, विनायक गोयल, चैतराम अटामी, विक्रम मंडावी और कवासी लखमा को शपथ दिलाई।
सीएम साय ने छाीसगढ़ी में ली विधानसभा सदस्य पद की शपथ

सीएम साय ने छाीसगढ़ी में विधानसभा सदस्य पद की शपथ ली। आज से विधानसभा के शीत सत्र का आगाज हो गया है। यह सत्र दो मायनो में काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। पहला कि संसद की सुरक्षा में चूक के बाद यह विधानसभा का पहला सत्र है तो वही विधानसभा चुनाव के बाद बदली हुई सरकार की अगुवाई में इस पूरे सेशन का आयोजन होगा। भाजपा नीत नई सरकार इस सत्र में अपने घोषणाओं को अमलीजामा पहनाना शुरू कर रही है लिहाजा सरकार की तरफ से अनुपूरक बजट भी इस सत्र में लाया जाना प्रस्तावित है। यह अनुपूरक बजट अब तक के सबसे सबसे बड़े अनुपूरक बजट में से एक होगा जिसके करीब 11 हजार करोड़ रुपये के होने का अनुमान है।
मुख्यमंत्री साय ने डॉ. रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर सदन में बधाई दी…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर आज सदन में बधाई देते हुए कहा कि डॉ. सिंह प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री,सांसद,विधायक और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। मेरा सौभाग्य है कि इनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मुझे लगातार मिलता रहा है। उन्हें संसदीय परंपराओ और विधि विधायी कार्यों का लम्बा अनुभव है। उनके अनुभवों का लाभ इस सदन को मिलेगा। उन्होंने डॉ.रमन सिंह की सहज,सरल और सौम्य छवि, सबको साथ लेकर चलने की विशेषता का भी उल्लेख किया। इसके पहले प्रोटेम स्पीकर श्री रामविचार नेताम ने उनके सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने की सदन में घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने परंपरा के अनुसार उन्हें अध्यक्षीय आसंदी तक पहुंचाया।
भूपेश बघेल की बात से विधानसभा सदन में हुई हंसी ठिठोली
छाीसगढ़ विधानसभा के शपथ सत्र का आगाज हो चुका है। आज सत्र के पहले दिन सभी विजयी विधायक शपथ लिए। इस दौरान साा पक्ष और विपक्ष के बीच हंसी ठिठोली भी हुई। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को बधाई दिया। कहा लंबा अनुभव लोकसभा सदस्य राज्यमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में रहा है। इस पवित्र सदन में कई नई परंपराओं का निर्वहन हुआ है। जब रिजल्ट आया तो मैं सोच रहा था की मैं अकेला ही भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहूंगा लेकिन आपने रहने नहीं दिया। हम दोनों की भूमिकाएं बदल गई इसीलिए हिसाब किताब बराबर हो गया। वहीं आसंदी में डॉक्टर राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर अग्रवाल, चरण दास महंत सभी ने परम्पराओं का निर्वाह किया है। और सभी सदियों को बधाई दिया। पूरे परिवार का अभिनंदन और आपके दीर्घायु की कामना की। इसी बीच विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने चुटकी ली है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि इधर-उधर की बात न कर ये बता कि कारवां कैसा लूटा?