बलरामपुर,@14 वर्ष के बाद भी लरंग साय की प्रतिमा नहीं लगी,रखे-रखे खा रही है धूल…

Share

बलरामपुर,17 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। अविभाजित सरगुजा के विकास पुरुष कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंगसाय की प्रतिमा 14 वर्ष के बाद भी स्थापित नहीं हो सकी है। आज भी नगर पालिका कार्यालय बलरामपुर के बाहर उनकी प्रतिमा धूल खा रही है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी काका लरंगसाय की प्रतिमा को स्थापित करने कोई पहल नहीं कर रहे है।
14 वर्ष से काका लरंगसाय की प्रतिमा को अनावरण का इंतजार
बलरामपुर अविभाजित सरगुजा के विकास पुरुष कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंगसाय की प्रतिमा 14 वर्ष के बाद भी स्थापित नहीं हो सकी है। आज भी नगर पालिका कार्यालय बलरामपुर के बाहर उनकी प्रतिमा धूल खा रही है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी काका लरंगसाय की प्रतिमा को स्थापित करने कोई पहल नहीं कर रहे है। वर्ष 2008 में बलरामपुर नगर पंचायत के द्वारा करीब आठ लाख रुपये की लागत से पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंगसाय की प्रतिमा बनवाई गई थी ताकि उनके नाम से चौक का नामकरण कर प्रतिमा स्थापित हो सके, परंतु 14 वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी है। प्रतिमा को अभी भी चेहरा ढंक कर नगर पालिका कार्यालय बलरामपुर के बाहर रखा गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंगसाय को विकास पुरुष कहा जाता हैं। उनकी सादगी एवं इमानदारी के चर्चे आज भी मिसाल हैं, जिस प्रकार से उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य किया परंतु उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पाया है। भाजपा से जुड़े लरंगसाय तेज तर्रार आदिवासी नेता थे। दिल्ली तक सरगुजा की आवाज उन्होंने पहुंचाई थी। छाीसगढ़ को झारखंड से जोडऩे वाले मार्ग पर कन्हर नदी पर पुल का निर्माण उन्ही की देन रही। वे ऐसे जन नेता थे जिनके जीवित रहते है। उनके जीते जी ही रामानुजगंज शहर में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी।
पुराने कलेक्टोरेट चौक के पास स्थापित होनी थी प्रतिमा
लरंगसाय की प्रतिमा पुराने कलेक्टोरेट चौक के पास स्थापित होनी थी, जहां पर कुछ निर्माण कार्य भी चौक बनाने के लिए हुआ था, परंतु निजी भूमि पड़ जाने के कारण विवाद की स्थिति निर्मित हुई, जिसके बाद वहां प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी थी। नगर पालिका बलरामपुर में भाजपा के 10 साल एंव कांग्रेस के 5 साल साासीन होने के बाद भी यह काम नहीं हो सका।
नगर पालिका का
मिल चुका है दर्जा
सन 2008 में जब लरंगसाय की प्रतिमा मंगाई गई थी, तब बलरामपुर नगर पंचायत था जो 2015 में नगर पालिका बना। परंतु लरंगसाय की प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी। इस दौरान भाजपा भी नगर पालिका में काबिज हुई, लेकिन उन्होंने भी लरंगसाय की प्रतिमा स्थापित करने रुचि नहीं दिखाई। लरंगसाय की प्रतिमा स्थापित करने के लिए कलेक्टर निवास के समीप भी चबूतरा का निर्माण किया गया है, परंतु वहां भी प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply