खड़गवां@जनता ने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए मुझे विधानसभा में भेजा है:श्याम बिहारी जायसवाल

Share

  • मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद लौटते ही क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करने मनेन्द्रगढ़ विधायक ने निकाली आभार रैली।
  • जनता के समर्थन का मैं करता हूं सम्मान…जनता के लिए ही करता रहूंगा कामकरूंगा उनकी पूरी सेवा: श्याम बिहारी जायसवाल।
  • सुबह 9:00 से निकली आभार रैली रात के 9:00 तक खड़गवां जनपद क्षेत्र के 17 ग्राम पंचायत तक पहुंची।
  • पूरे 12 घंटे विधायक ने आभार रैली के माध्यम से अपने क्षेत्र की जनता तक पहुंचने का किया प्रयास और जताया आभार।

खड़गवां 15 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। 2023 विधानसभा  का चुनाव संपन्न हो गया पूरे छत्तीसगढ़ में 90 में से 54 विधानसभाओं में भाजपा के विधायक चुनकर आए हैं इसके बाद 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण भी संपन्न हो गया, इसके बाद सारे विधायक एकबार के लिए फिलहाल राजधानी से लौटकर अपने अपने क्षेत्र की  जनता के पास अपने-अपने क्षेत्र में लौट आए हैं और अब अपनी जनता के दिए हुए स्नेह व प्रेम के लिए आभार प्रकट करने वह उनके सामने पहुंच रहे हैं, सरगुजा के 14 सीटों में कांग्रेस को हार मिली और भाजपा के 14 विधायक चुनकर आए हैं, विधानसभा नंबर 2 मनेन्द्रगढ़ के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल शपथ ग्रहण से आने के बाद तत्काल अपने क्षेत्र की जनता के दिए आशीर्वाद व जनता द्वारा उन्हे चुनकर विधानसभा में भेजने को लेकर क्षेत्र की जनता के समक्ष आभार प्रकट करने पहुंचे, इसके लिए उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करने के लिए आभार रैली का आयोजन किया  जो आभार रैली दुग्गी से सुबह 9:00 बजे निकली और कोड़ा में रात 9:00 बजे संपन्न हुई इस पूरे 12 घंटे की रैली में विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने क्षेत्र की जनता के दर्शन किए और उनका आभार व्यक्त किया कि उन्होंने जो आशीर्वाद उनको दिया उस आशीर्वाद का वह सम्मान करते हैं और इस आशीर्वाद के लिए वह काम करेंगे जनता हित में सारे काम होंगे जनता को सुख सुविधा मिले इस पर पूरा ध्यान होगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनमति उर्र, अरुणोदय पाण्डेय, धनंजय पांडेय, जनार्दन साहू, रामलाल साहू, पवन सिंह, रामप्रताप, रमेश जायसवाल, धरमपाल सिंह, श्याम कार्तिक, राजेंद्र दास, मनोज साहू, विजेंद्र देवांगन, विनोद पांडेय, पुष्पराज जायसवाल, हरवंश साहू, सत्येंद्र साहू, दिनेश भगत, अजय मरकाम सहित काफी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सफलता के पीछे उनका अपना व्यवहार और उनकी सरल सुलभ छवि मुख्य कारण रही
मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल दूसरी बार विधायक चुने गए हैं जनता से उनका जुड़ाव पिछली बार भी बेहतर था और वह लोगों के बीच खासे लोकप्रिय थे इस बार भी जनता ने उन्हें वही प्रेम और स्नेह प्रदान किया है जो उन्हे पूर्व में मिला था और वह अच्छे खासे मतों से जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं, श्याम बिहारी जायसवाल आम लोगों के बीच आम व्यक्ति जैसा व्यवहार कायम रख पाने में प्रसिद्ध माने जाते हैं, वह जनता से सीधा जुड़ाव रखते हैं और उनसे संवाद भी वह सीधा रखते हैं इसलिए कांग्रेस के इस विधानसभा चुनाव में घोषित प्रत्याशी को उनके सामने हार का सामना करना पड़ा। श्याम बिहारी जायसवाल को इस बार क्षेत्र की जनता ने काफी स्नेह प्रदान किया एक तरफ जहां कांग्रेस सत्ता में रहते हुए नवीन जिला एम सी बी बनाकर मनेंद्रगढ़ विधानसभा को अपना मान रही थी वहीं इस बार कांग्रेस को जिला बनाने का भी फायदा नहीं मिला और कांग्रेस प्रत्याशी को श्याम बिहारी जायसवाल ने करारी शिकस्त दी। श्याम बिहारी जायसवाल की इस सफलता के पीछे उनका अपना व्यवहार और उनकी सरल सुलभ छवि मुख्य कारण रही जिसके बलबूते वह चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर सके।
मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सीमा शुरू होते ही प्रथम ग्राम है से आभार रैली निकाली और कोड़ा में जाकर देर रात समाप्त हुई
नाव में जीत दर्ज करते ही श्याम बिहारी जायसवाल सहित सभी भाजपा विधायक राजधानी पहुंचे थे जहां से वह मुख्यमंत्री सहित दो उप मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने उपरांत दिनांक 14 दिसंबर को क्षेत्र में लौट सके जिसके बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता के समक्ष आभार प्रकट करने का निर्णय लिया और आभार रैली निकालकर उन्होंने आभार प्रकट किया। यह आभार रैली फिलहाल खड़गवां विकासखंड के उन क्षेत्रों में प्रथम दिन पहुंची जो मनेंद्रगढ़ विधानसभा में शामिल विकासखंड के क्षेत्र हैं। श्याम बिहारी जायसवाल ने ग्राम दुग्गी से जो की बैकुंठपुर विधानसभा की सीमा समाप्त होते ही और मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सीमा शुरू होते ही प्रथम ग्राम है से आभार रैली निकाली और जो कोड़ा में जाकर देर रात समाप्त हुई। इस दौरान विधायक ने रास्ते में पड़ने वाले सभी ग्राम में उपस्थित जनता के प्रति आभार प्रकट किया। विधायक ने आभार रैली के लिए कार्यकर्ताओं के साथ पहले से तैयारी कर रखी थी और उनके वापस आते ही रैली सम्पन्न की गई।
श्याम बिहारी जायसवाल की पहली आभार रैली खड़गवां विकासखंड में निकली
विधायक बनने के बाद और विधानसभा मनेंद्रगढ़ में जनता का अपार समर्थन मिलने के बाद मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की आभार रैली सबसे पहले खड़गवां विकासखंड में निकाली गई,विधायक श्याम बिहारी के साथ रैली ग्राम दुग्गी से प्रारंभ हुई और देर रात रैली का समापन ग्राम कोड़ा में किया गया। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले कई ग्रामों में विधायक ने लोगों के प्रति समर्थन के लिए आभार प्रकट किया। समर्थकों सहित भाजपा नेताओं के साथ रैली विकासखंड खड़गवां में पूरे दिन जारी रही और लोगों को भी इस दौरान उत्साहित देखा गया।
चिरमिरी सहित मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में भी विधायक श्याम बिहारी करने पहुचेंगे आभार प्रकट
मनेंद्रगढ़ विधानसभा में चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र साथ ही मनेंद्रगढ़ नगरपालिका क्षेत्र भी शामिल है। खड़गवां में आभार रैली के बाद विधायक श्याम बिहारी अब चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र साथ ही मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में भी आभार प्रकट करने पहुचेंगे जैसा बताया जा रहा है। मनेंद्रगढ़ शहर से इस बार पहली बार भाजपा को अच्छा समर्थन जनता का मिल पाया है,इसलिए मनेंद्रगढ़ में आभार प्रकट करने विधायक जल्द ही पहुचेंगे यह भी माना जा रहा है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply