बलरामपुर,@साइकिल से पूरे भारत का भ्रमण करने निकले ओडिशा के कमलेश कुंजाम,बलरामपुर पहुंच कही बड़ी बात

Share


बलरामपुर,15 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)।ओडिशा के कमलेश कुंजाम साइकिल से पूरे देश का भ्रमण करने निकले हैं. वह शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचे। इनके यात्रा के 39 दिन पूरे हो चुके हैं. अब तक इन्होंने दो राज्यों की यात्रा पूरी कर ली है।
सायकिल पर भारत भ्रमण करने निकले ओडिशा के कमलेश कुंजाम कहते हैं कि अगर आपके हौसले बुलंद हो तो मुश्किलें मायने नहीं रखते। इसी सोच के साथ ओडिशा के कमलेश कुंजाम साइकिल से भारत यात्रा पर निकले हैं। शुक्रवार को कमलेश बलरामपुर जिले के रामानुजगंज पहुंचे जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की। यहां से वो झारखंड,बिहार होते हुए बंगाल के रास्ते उार पूर्वी राज्यों का भ्रमण करेंगे। कमलेश अपने साथ पूरा कैंपिंग का सामन रखे हुए हैं। संस्कृति को समझने के लिए कर रहे भारत भ्रमण दरअसल,कमलेश कुंजाम ओडिशा के नवरंगपुर जिले के रहने वाले हैं वो देश की संस्कृति को करीब से जानने के लिए पूरे भारत का भ्रमण करने निकले हैं। कमलेश भारत की विविधता संस्कृति, बोली, भाषाओं को समझने के लिए पूरे भारत का भ्रमण करने के लिए साइकिल से यात्रा करने निकले हुए हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की यात्रा करने के बाद ही कमलेश कुंजाम अपने घर वापस लौटेंगे।
कमलेश ने कहा कि मैं पूरे भारत भ्रमण पर निकला हूं भारत विविधताओं से भरा देश है यहां रीति-रिवाज संस्कृति में भिन्नता है इसके बावजूद देश में एकता है। इन सभी चीजों को समझने के लिए मैं भारत भ्रमण कर रहा हूं. – कमलेश कुंजाम,सायकल यात्रा से दो राज्यों की यात्रा पूरी की है।कमलेश बायोटेक्नोलॉजी विषय में साल 2022 में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था। छह महीने तक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी की जहां से मिले कुछ रुपए जमा करने के बाद अपने जुनून को जिंदादिली से जीने के लिए साइकिल से सफर पर निकल पड़े है।5 नवंबर को कमलेश ओडिशा से अपनी यात्रा शुरू किए थे। जहां से बस्तर के रास्ते धमतरी, रायपुर और बिलासपुर संभाग के रास्ते से सरगुजा संभाग के बलरामपुर पहुंचे हैं। फिलहाल वो करीब दो राज्यों की यात्रा लगभग पूरी कर लिए हैं। अभी तक कमलेश की यात्रा के 39 दिन पूरे हो चुके हैं।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply