रायपुर@विष्णुदेव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Share



रायपुर,13 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)
। छाीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आज एक भव्य आयोजन में छाीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता का शपथ लिया। श्री साय के अलावा उपमुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव और विजय शर्मा ने शपथ ग्रहण किया है। छाीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उारप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय रामदास आठवाले, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित महत्वपूर्ण अतिथि मंच पर मौजूद रहे। गौरतलब हो कि छाीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार की वापसी हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का राजनीतिक सफर भी काफी महत्वपूर्ण है। वे दो बार केन्द्रीय मंत्री तथा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे हैं। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले की कवर्धा विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ा और उन्होंने तत्कालीन मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोह मद अकबर को 40 हजार से अधिक वोटों से हरा कर पहली बार विधायक चुनकर आए हैं। इसी प्रकार उपमुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव ने शपथ ली है। वे बिलासपुर सांसद के रूप में वर्तमान छाीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष भी हैं।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छाीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद जे.पी. नड्डा, उार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उाराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा ने ईश्वर के नाम से पद एवं गोपनीयता की शपथ हिन्दी में ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस मौके पर छाीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव एवं विजय शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व सांसद ओम माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मु य सचिव अमिताभ जैन ने किया।


शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ छाीसगढ़ ही नहीं पड़ोसी राज्यों से भी लोग शामिल हुए। पड़ोसी राज्य झारखंड के कई जिलों से भी लोग इस ऐतिहासिक पल कर साक्षी बने। इसके साथ ही साथ सरगुजा संभाग जहां भारतीय जनता पार्टी ने पूरी 14 की 14 सीटें जीती हैं वहां की जनता भी उपस्थित रही। बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा, धमतरी, गरियाबंद और राजधानी रायपुर के लोगों की भीड़ इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बने।


ः शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आज सुबह से राजधानी रायपुर पहंुचते रहे। साइंस कालेज मैदान में आयोजित समारोह में पहंुचे भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों के समर्थक बीच-बीच में भारत माता की जय और जय श्रीराम का नारा बुलंद करते रहे। लोगों मंें इस दौरान एक अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। लोग यहां बेसब्री से शपथ ग्रहण का इंतजार कर रहे थे। मंच में जैसे ही पीएम श्री मोदी पहुंचे लोगों ने जय श्री राम का नारा लगाना शुरू कर दिया।


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. भाजपा ने रविवार को प्रमुख आदिवासी नेता साय (59) को छाीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था.विष्णुदेव साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय छाीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उन्होंने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की. इस क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर अब भाजपा का कजा है.


साय के साथ शपथ लेने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव (54) प्रभावशाली साहू (तेली) ओबीसी समुदाय से आते हैं तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. अधिवक्ता से नेता बने साव ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी थानेश्वर साहू को लोरमी सीट से 45,891 वोटों से हराया है. अन्य उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (50) ब्राह्मण समुदाय से हैं. वह राज्य में भाजपा के महामंत्री हैं. हिंदुत्व के मुखर समर्थक शर्मा ने कवर्धा निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावशाली कांग्रेस नेता और निवर्तमान मंत्री मोह मद अकबर को 39,592 वोटों से हराया है.


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यभार संभाल लिया है. मुख्यमंत्री साय मंत्रालय में सचिवों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं. शपथ लेने के बाद वे मंत्रालय पहुंचे इस दौरान वहां मौजूद अफसर और कर्मचारियों ने सीएम साय का आत्मीय स्वागत किया. साथ में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी मौजूद है. सीएम साय ने शपथ लेने के बाद ङ्ग पर लिखा – छाीसगढ़ में सुशासन का नया सूर्योदय प्रदेश में सुशासन और विकास की नई सरकार बनाने के लिए मेरी देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व धन्यवाद। आप सभी के आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करते हुए छाीसगढ़ का सर्वांगीण विकास करना ही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply