नई दिल्ली@यूपी-बिहार में कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड,आईएमडी ने कई राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

Share

नई दिल्ली,10 दिसम्बर 2023। दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं के साथ ठंडक का एहसास बढ़ रहा है। शीतलहर चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी बांग्लादेश और उससे जुड़े इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 11 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। दक्षिण राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। इसके अलावा केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में (9 दिसंबर) को हल्की से मध्यम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 10 और 11 दिसंबर को पांच राज्यों के अलग-अलग इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जहां पूर्वी उार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। आईएमडी के एक बयान के अनुसार, 10 और 11 दिसंबर को उारी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वी उार प्रदेश बिहार और पूर्वोार भारत में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।
पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओलावृष्टि की संभावना
आईएमडी के बयान में कहा गया है कि 12 दिसंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। साथ ही, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले कुछ दिनों में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश राज्यों को तबाह करने वाला चक्रवाती परिसंचरण मिचौंग अब कमजोर हो गया है और झारखंड में कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है।
बिहार में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी
बिहार में चक्रवाती तूफान मिचौंग के बाद राज्य के मौसम का मिजाज बदला है। पछुआ हवा चलने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। बारिश का सिलसिला खत्म होते ही घना कोहरा का प्रभाव राज्य में बना रहेगा। 48 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। इनके कारण ठंड में वृद्धि के आसार हैं।
पंजाब में बढ़ रही है ठिठुरन
पंजाब में बढ़ती ठंड से लोग को घरों में रहने लिए मजबूर हैं। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। कोहरे के कारण वाहन चलाने में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में धूप खिलने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply