Breaking News

कोरिया@डीएवी पाण्डवपारा के छात्र-छात्राओं ने भटगांव में आयोजित खेल व एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में मारी बाजी

Share

कोरिया,07 दिसंबर 2023 (घटती-घटना)। डीएवी खेल 2023 विगत दिनों डीएवी प्रबंधनकर्तृ समिति नई दिल्ली के निर्देशानुसार डीएवी खेल 2023 छग ज़ोन में क्लस्टर स्तर का दो दिवसीय आयोजन डीएवी स्कूल विश्रामपुर एवं डीवी स्कूल भटगाँव में आयोजित था। इस खेल स्पर्धा में समूह खेल व एथेलेटिक्स के विविध विधाओं दौड़, फेंक, कूद आदि में आयोजन रखा गया था।
इस आयोजन में डीएवी पाण्डवपारा से अंडर 14, 17 व 19 उम्र के छात्र/छात्राओं से कुल 107 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। जिसमें से डीएवी पाण्डवपारा के खिलाडि़यों ने समूह खेल के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, शतरंज और योगा में तथा एथेलेटिक्स के दौड़ 100 मीटर, 200 मीटर 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, फेंक-तवा, गोला, कूद-लंबी और ऊँची कूद में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल किए। विद्यालयीन प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्राचार्य पंकज भारती ने विजेता छात्र/छात्राओं को तालियों के गड़गड़ाहट के बीच बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए। भारती ने कहा कि खेल से जीवन में समूह भावना, अनुशासन व स्वावलंबन का विकास होता है। खेल से शरीर तंदरुस्त रहता है और लक्ष्य भेदन के कला/कौशल का विकास होता है। यशस्वी प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने में हमारी भूमिका अवश्य होनी चाहिए। विजेता छात्र/छात्राएं जोनल स्तर की आगे स्पर्धा के लिए आगामी दिनांक 8,9,10 दिसम्बर 2023 को डीएवी कोरबा, गेवरा, कुसमुंडा के लिए अपने प्रशिक्षक के साथ रवाना होंगे।
8 गोल्ड, 14 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल प्रतिभागियों ने प्राप्त किये। शतरंज ( 19 वर्षीय) बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर सत्येंद्र ठाकुर, संजय राजवाड़े, अविरल मिश्रा और राजीव रंजन। शतरंज (14 वर्षीय) बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर अर्शरंजन सिंह, अनमोल विश्वकर्मा, इसान पांडेय, हैमवती नंदन दुबे। योगा (14वर्षीय) बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर आदित्य राज सिंह, अंश कुमार, अजय राजवाड़े, रौनक चंद्रवंशी, जय प्रकाश। योगा (14 वर्षीय) बालिका वर्ग में प्रथम स्थान चिंकी साहू, लेखारानी, आंशिका, प्रीति, काव्या सोनी। एथेलेटिक्स- प्रथम- पूर्वी- ऊँची कूद, विक्टोरिया दादर-गोला फेंक और निश्चय सागर- गोला फेंक। लंबी कूद-प्रफुल्ल (प्रथम) दौड़-100 मीटर-श्रेया दुबे, 200 मीटर ध्रुव कुशवाहा एवं रूबी, नीरज सिंह, सुनील यादव, अनुज केवट, करुणा राजवाड़े, आरव जायसवाल द्वितीय स्थान पर रहे।
बैडमिंटन-द्वितीय स्थान-इच्छा एवं अर्पिता त्रिपाठी इस शानदार सफलता के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार, चैयरमेन बीएन झा, सहक्षेत्र प्रबंधक आरपी मिश्रा, मल्लिका मुखर्जी (मैनेजर डीएवी पाण्डवपारा) तथा अभिभावकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये हैं। विद्यालयीन वरिष्ठ क्रीड़ा शिक्षक सत्यप्रकाश का मार्गदर्शन रहा। टीम के साथ संरक्षक शिक्षक संतोष कुमार कटकवार, यशोदा नंदन सिंह, हरीश, वेद प्रकाश आर्य, केया बोस, रीना सिंह, सुश्री स्नेहा मिश्रा, यशोवन्त प्रधान, अमित सिंह, आकांक्षा मसीह गए थे। विद्यालयीन सफलता से नगर में उत्साह का वातावरण व्याप्त है।


Share

Check Also

कोरिया@ जनसमस्या निवारण शिविर मे΄ 135 आवेदन प्राप्त,37 आवेदन का स्थल पर निराकरण

Share @ विधायक भईयालाल राजवाड़े ने चौपाल लगाकर लोगो की समस्याए΄ सुनीस΄ब΄धित अधिकारियो΄ को ल΄बित …

Leave a Reply