कोरिया@सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सेवानिवृत्त सैनिकों तथा उनके परिवारों का हुआ सम्मान

Share

भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए हर मुमकिन प्रयास करेंगे:कलेक्टर लंगेह
कोरिया,07 दिसंबर 2023 (घटती-घटना)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा शहीद सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं सेना में सेवारत सैनिकों और उनके परिवारों को देश के प्रति उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर लंगेह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस वर्ष सहयोग राशि का लक्ष्य 2 लाख रुपए का रखा गया है जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों से दिल खोलकर अधिक से अधिक सहयोग राशि प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी सेनाएं कठिन हालातों में इतनी समस्या झेलकर हम सभी की हिफाजत करते हैं इसलिए हमारा भी फर्ज बनता है की हम ज्यादा से ज्यादा उनकी सहायता करें। कलेक्टर लंगेह ने सेवानिवृा सैनिकों एवं उनके परिवारों से बातचीत कर उन्हे आश्वासन दिया की प्रशासन उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर है और हमारे द्वारा इनकी सहायता के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर रणजीत सिंह बिष्ट ने बताया कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को देश की सुरक्षा में भागीदारी निभाने हेतु जागरूक करना है, इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक वर्ष औसतन 40 हज़ार सैनिक सेवा निवृा होते हैं जिनमे सभी को नौकरी दे पाना मुश्किल हो जाता है इसीलिए सैनिक कल्याण विभाग द्वारा सशक्त झंडा दिवस पर लोगो के द्वारा सहायता के रूप में जमा की गई सहयोग राशि से सेवा निवृा सैनिकों तथा उनके परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है। भारतीय सेना की बहादुरी,त्याग व समर्पण के सम्मान में हमारे देश में 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस हर्ष के साथ मनाया जाता हैं।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply