मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा चुनाव हारे
जीपीएम को 40 में से 27 सीट
एमएनएफ को 10,भाजपा को 2 और कांग्रेस एक पर जीती
इंफाल,04 दिसम्बर 2023 (ए)। मिजोरम के 40 विधानसभा सीटों का रिजल्ट आ गया है। इस बार नई नवेली पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट 27 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट को 10, भाजपा को 2 और कांग्रेस के खाते में एक सीट आई हैं।
मिजोरम में सबसे बड़ा उलटफेर आइजोल ईस्ट-1 सीट पर हुआ। यहां मुख्यमंत्री जोरामथंगा चुनाव हार गए। उन्हें जीपीएम के ललथनसंगा ने 2 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। हार के बाद सीएमने डॉ. हरि बाबू कंभमपति से मुलाकात कर इस्तीफा दे दिया।
जीपीएम की जीत पर पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री पद के दावेदार लालदुहोमा ने कहा- मैं पार्टी की जीत से खुश हूं। मुझे इसी तरह के नतीजों की उम्मीद थी। अगले दो दिनों के अंदर मैं राज्यपाल से मिलूंगा। शपथ ग्रहण इसी महीने होगा। लालदुहोमा इंदिरा गांधी के सिक्योरिटी इंचार्ज और कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं।
छह दलों के गठबंधन से बनी थी जोरम पीपुल्स मूवमेंट
जोरम पीपुल्स मूवमेंट पार्टी शुरुआत में छह क्षेत्रीय दलों का गठबंधन था। जिसमें मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, जोरम नेशनलिस्ट पार्टी, जोरम एक्सोडस मूवमेंट, जोरम डिसेंट्रलाइजेशन फ्रंट, जोरम रिफॉर्मेशन फ्रंट और मिजोरम पीपुल्स पार्टी शामिल थीं।
2018 में जीपीएम ने इसी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था और आठ सीटें जीतीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जुलाई 2019 में पार्टी को रजिस्टर्ड किया। सबसे बड़ी संस्थापक पार्टी मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, 2019 में गठबंधन से बाहर हो गई थी और बाकी बची पांच पार्टियां एक में शामिल हो गईं, जिसे जीपीएम नाम दिया गया।
जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा
लालदुहोमा एक पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। जो पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की सिक्योरिटी संभाल चुके हैं। अभी राहुल गांधी की संसद सदस्यता गई थी तो लालदुहोमा एक बार फिर चर्चा में आ गए थे। दरअसल, लालदुहोमा ने 1984 में मिजोरम से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा सीट जीती थी। बाद में उनका राज्य कांग्रेस के नेताओं से मतभेद हो गया और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। वे 1988 में दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित होने वाले पहले लोकसभा सांसद बने। 2018 में लालदुहोमा ने आइजोल पश्चिम- आई और सेरछिप से निर्दलीय चुनाव जीता।
मिजोरम में पिक्चर क्लीयर, जेडपीएम ने 27 सीटें जीतकर हासिल किया बहुमत
मिजोरम में चुनाव परिणाम आ चुके हैं और 40 विधानसभा सीटों में से जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 27 सीटें जीती हैं जबकि सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट के खाते में 10 सीटें आईं। उधर, बीजेपी ने दो सीटें जीती हैं। पिछली बार पार्टी को एक सीट मिली थी। जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट आई। सीएम जोरमथंगा आइजोल-ईस्ट 1 से चुनाव हार गए। उन्हें जीपीएम के ललथनसंगा ने हराया।
जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा ने कहा-मैं पार्टी की जीत से खुश हूं। मुझे इसी तरह के नतीजों की उम्मीद थी। अगले दो दिनों के अंदर मैं राज्यपाल से मिलूंगा। शपथ ग्रहण इसी महीने होगा। मिजोरम के 8.57 लाख मतदाताओं ने सात नवंबर को 40 विधायकों को चुनने के लिए मतदान किया था। इस बार 80 फीसदी से अधिक वोटरों ने वोट डाले थे। वोटों की गिनती से पहले हुए एग्जिट पोल में एमएनएफ की विदाई की भविष्यवाणी की गई थी, जो सही साबित हुई।
पार्टी के अध्यक्ष लालदुहोमा भी चुनाव जीत चुके हैं। 74 साल के आईपीएस अधिकारी लालदुहोमा सेरछिप विधानसभा से चुनाव लड़े थे। हाल के एक्जिट पोल में मिजोरम में जीपीएम के लिए संभावित जीत का अनुमान लगाया गया। एग्जिट पोल में जेडपीएम को 28-35 सीटें हासिल करने का अनुमान जताया गया था।
पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के सुरक्षा अधिकारी रहे लालदुहोमा बनेंगे मिजोरम के सीएम
मिजोरम में विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा रुझान से साफ है कि जेडएनपी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी यहां त्रिकोणीय मुकाबले की बात कही जा रही थी। एग्जिट पोल में भी हंग असेंबली का अनुमान लगाया गया था, लेकिन लालदुहोमा और उनकी पार्टी ने सारी अटकलों को खारिज कर दिया है।
लालदुहोमा इस बड़ी जीत के बाद अब सीएम बनने की तैयारी कर रहे हैं। एक प्रशासनिक अफसर से लेकर राज्य के सीएम का दावेदार बनने तक का लालदुहोमा का सफर इतना आसान नहीं रहा है। वह पिछले कुछ साल से मिजोरम के विकास और राज्य को कांग्रेस और एमएनएफ से मुक्ति दिलाने की बात कहते आ रहे हैं।
लालदुहोमा मिजोरम के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। लालदुहोमा 1977 में आईपीएस बने और गोवा में एक स्मड लीडर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने तस्करों पर कई कार्रवाई की। इससे वह नेशनल मीडिया में छाने लगे। इनके अच्छे काम को देखते हुए 1982 में इन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी के रूप में तैनाती दी गई।
मिजोरम विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। प्रदेश में जोरम नेशनलिस्ट पार्टी (जेडएनपी) बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। 11:30 बजे तक के रुझानों में जेडएनपी को 40 में से 26 सीटों पर बढ़त हासिल है। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) 10 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 1 पर और अन्य 3 पर आगे चल रहे हैं।