अंबिकापुर@आपसी कलह के कारण संभाग के सभी 14 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Share

अंबिकापुर, 04 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग में चुनाव परिणाम काफी चोकाने वाला सामने आया है। सभी 14 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। वर्ष 2018 में ठीक यही परिणाम कांग्रेस को हासिल हुआ था और इस बार भाजपा ने ऐसा कर बड़ी जीत हासिल की है। अंबिकापुर से भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल 94 वोट से जीते। वहीं सीतापुर से रामकुमार टोप्पो ने 17160, लुंड्रा से प्रबोध मिंज 24128, प्रेमनगर से भुलन सिंह मरावी 33290, प्रतापपुर से शकुंतला पोर्ते 11708 , भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े 43962, सामरी से उद्धेश्वरी पैंकरा 13943 व रामानुजगंज से रामविचार नेताम ने 29663 वोट से जीत हासिल की है। भाजपा की बड़ी जीत के बाद सभी जिला मुख्यालयों से लेकर प्रत्याशियों के गृह ग्राम में जीत का जमकर जश्न देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। जगह-जगह रैली भी निकाली गई। कांग्रेस पिछले 5 साल आपस में ही कुर्सी की लड़ाई के कारण विधानसभा में ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा चुनावी घोषणा पत्र को पूरा करने में खरा नहीं उतरने, वहीं आपसी गुटबाजी के कारण कांग्रेस को हर का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों ने भाजपा के जीत का कारण मोदी लहर बताया है। लोगों का कहना है कि इस विधानसभ चुनाव में भी मोदी लहर देखी गई है। इसके अलावा महतारी बंधन योजना लागू करने की घोषण के साथ चुनाव से पूर्व अधिकांश घरों में फार्म भरवाए जाने से महिला वोटरों में बीजेजी के प्रति रूझान देखा गया। इस लिए महिला वोटरों ने भाजपा के पक्ष में खुलकर वोटिंग किया और एतिहासिक जीत दिलाई है। इसके बलावा मोदी गरांटी के साथ-साथ भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र भी जीत का कारण सामने आ रहा है। जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो ने बतौली स्थित भारत माता मंदिर से रविवार देर रात विजय रैली की शुरुआत की। भारत माता को माल्यार्पण के बाद रामकुमार टोप्पो ने कार्यकर्ताओं से जीत का माला पहना। निर्वाचित विधायक ने कहा था चुनाव जीतने के बाद ही माला पहनूंगा। जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो ने बतौली स्थित भारत माता मंदिर से रविवार देर रात विजय रैली की शुरुआत की। भारत माता को माल्यार्पण के बाद रामकुमार टोप्पो ने कार्यकर्ताओं से जीत का माला पहना। निर्वाचित विधायक ने कहा था चुनाव जीतने के बाद ही माला पहनूंगा। रामकुमार टोप्पो ने बतौली के भारत माता मंदिर से पूजन अर्चना के बाद तीन माह पूर्व तिरंगा यात्रा निकाली थी। 4 सितम्बर को सेना से इस्तीफा देने के बाद बतौली से तिरंगा यात्रा निकाल कर राजनैतिक जीवन मे प्रवेश किया था। तिरंगा यात्रा में हजारों का जनसमूह शामिल हुआ था। चुनाव में ऐतिहासिक मतों से विजयी होकर रविवार देर रात 10 बजे भारत माता मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और अपने कार्यकर्ताओं को जो हजारों की संख्या में बगीचा चौक स्थित भारत माता मंदिर में इंतजार कर रहे थे उन्हें सम्बोधित करते हुए रामकुमार टोप्पो ने कहा यह आप सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। कांग्रेस के आतंक और घोटालों, जमीन दलालों को साा से दूर कर दिया आप सबने। सही मायनों में देखा जाए तो आजादी के बाद सीतापुर विधानसभा अब आजाद हुआ है।
हारकर मैदान नहीं छोडूंगा

कांग्रेस की करारी हार के बाद सोमवार को टीएस सिंहदेव ने बयान जारी कर कहा कि विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा। टीएस सिंहदेव ने कहा कि छाीसगढ़ और अंबिकापुर की जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं। विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा। अंबिकापुर वासियों के साथ रिश्ता अटूट है, आपके स्नेह के लिए सदैव धन्यवाद। आपके हक की आवाज उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा। हार के मैदान नहीं छोडूंगा। अगर जीत जाता तो अगली पीढ़ी को विरासत सौंपा देता। लेकिन हार गया हूं तो मैदान में डटे रहूंगा।
अमरजीत भगत का मूँछ का क्या होगा

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में खाद्य मंत्री रहे अमरजीत भगत चुनाव हार गए हैं। लगातार 3 बार इस सीट से विधायक चुने गए भगत को भाजपा के नए चेहरे राम कुमार टोप्पों 17160 वोट से हरा दिया है। न केवल भगत हारे हैं बल्कि प्रदेश से कांग्रेस सरकार का भी पत्ता साफ हो गया है। ऐसे में लोग अमरजीत भगत के उस दावे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं जिसमें भगत ने छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेने का दावा किया था। रौबदार मूंछ रखने वाले खाद्य मंत्री रहे भगत ने न केवल प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया था बल्कि राज्य में फिर से सरकार नहीं बनने पर अपनी मूंछ मुडवा देने की बात कही थी। अब भाजपा के नेता भगत का वही पूरा वीडियो वायरल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि मूंछ कब मुंडवा रहे हैबता दें कि सीतापुर सरगुजा संभाग में आता है। संभाग में कुल 14 सीटें हैं। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने सभी 14 सीटों पर जीती थी, लेकिन इस बार सरगुजा संभाग पूरी तरह कांग्रेस के हाथ से निकल गया है। सभी 14 सीटों पर इस बार भाजपा ने जीत दर्ज की है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply