मनेन्द्रगढ़@छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में क्या कर रहा अमेरिका में पाया जाने वाल का अनोखा जीव आर्माडिलो?

Share

  • ‘बुलेट प्रूफ जैकेट’ जैसी होती है इस की उपरी सतह…आर्माडिलोस एकमात्र ऐसे स्तनधारी हैं जिनके कवच उनके पूरे शरीर को ढकते हैं।
  • गोल हड्डी की प्लेटों से बने होते हैं यह कवच काफी मजबूत होता है
  • एमसीबी जिले में यह जानवर का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल है

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर 29 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। क्या आप किसी ऐसे जानवर के बारे में जानते हैं जिसकी चमड़ी ‘बुलेट प्रूफ जैकेट’ जैसी होती है? इस जानवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यह अपने शरीर को समेट कर बॉल के आकार में ढाल लेता है, हालांकि मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है।
आपको बता दें की दुनिया में ऐसे कई जानवर हैं जिनके पास खास खूबियां होती हैं, जिनकी वजह से वे उन सभी जानवरों से अलग होते हैं। ऐसा ही एक जानवर है आर्माडिलो या इंद्र बसो। अगर आप सोचते हैं कि यह कमजोर और नाजुक जानवर है और इसे शिकारी जानवर आसानी से खा सकते हैं तो आप गलत हैं क्योंकि आर्माडिलो के पास एक ऐसा ‘कवच’ होता है, जो ‘बुलेट प्रूफ जैकेट’ से कम नहीं होता है। इसकी चमड़ी बहुत ही सख्त होती है जो इसे शिकारियों से बचाती है। आर्माडिलो अपने ऊपर होने वाले हमले को पहले ही भांपने में माहिर होता है। जैसे ही कोई शिकारी जानवर इस पर हमला करता है वैसे ही वह अपने शरीर को समेट कर बॉल के आकार में ढाल लेता है फिर शिकारी कितनी भी कोशिश करें, इसको खा नहीं सकता क्योंकि इसके शरीर के ऊपर लगा हुआ कवच ‘बुलेट प्रूफ जैकेट’ जितना ही मजबूत है। इस तरह आर्माडिलो शिकारी जानवरों को मात देता है यह अमेरिका में ज्यादा देखा जाता है।
इस जानवर की कुल 20 प्रजातियां पाई जाती हैं
आर्माडिलो के बारे में रोचक तथ्य यह है की आर्माडिलोस एकमात्र ऐसे स्तनधारी हैं जिनके कवच उनके पूरे शरीर को ढकते हैं। जो गोले हड्डी की प्लेटों से बने होते हैं। यह कवच काफी मजबूत होता है। ये मध्य और दक्षिण अमेरिका और संयुक्त राज्य अमेरिका में पाए जाते हैं। आर्माडिलोस दीमक जैसे कीड़े  खाते हैं। आर्माडिलोस अच्छे तैराक होते हैं और 4-6 मिनट तक अपनी सांस रोक सकते हैं। आर्माडिलो भूरे, पीले और गुलाबी रंग के होते हैं। इस जानवर की कुल 20 प्रजातियां पाई जाती हैं और ये सभी लेटिन अमेरिका में पाई जाती हैं। ये जमीन में गड्ढे के अंदर या सुरंग में या गर्म जगहों पर रहते हैं। ठंड का मौसम इन्हें ज़रा भी बर्दास्त नहीं होता, यहां तक कि इनकी मौत तक हो जाती है।आर्माडिलोस घास के मैदानों और अर्ध-रेगिस्तानों में रहते हैं। ज़्यादातर प्रजातियाँ प्रति दिन 16 घंटे तक बिल खोदती हैं और खूब सोती हैं। उनकी दृष्टि बहुत कमज़ोर होती है तो वो अपनी गंध की तीव्र शक्ति का उपयोग करके भृंगों, चींटियों, दीमकों और अन्य कीड़ों के अपना शिकार बनाती हैं। खुदाई के लिए ये मजबूत पिछले पैरों और विशाल सामने के पंजों का उपयोग करते है आर्माडिलोस अपनी लंबी, चिपचिपी जीभ का उपयोग चींटियों और दीमकों को उनकी सुरंगों से निकालने के लिए करते है। इनकी दुश्मनी सिर्फ़ कुत्ते-बिल्लियों से ही होती है। इस प्रकार आर्माडिलो एक अद्वितीय जानवर है जो विशेष रूप से अपनी अनोखी संरचना और आदतों के लिए प्रसिद्ध है। इसके शरीर की गोलाकार और मजबूत संरचना उसे बुलेट की तरह सुरक्षित बनाती है, और यह एक बेहद रोमांचक जीवनशैली का उदाहरण है जो हमें आश्चर्यचकित करता है। जिले में इसकी उपस्थिति से लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है जो तेजी से फैल भी रहा है हालांकि एनडीटीवी वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नही करता है।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply