मनेंद्रगढ़@सिख एवं सिंध समाज के द्वारा धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक जयंती का पर्व

Share

मनेंद्रगढ़ 28 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। गुरु नानक जयंती सिख एवं सिंध समुदाय के लोगों का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। कहा जाता है कि कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को है, इसलिए 27 नवंबर को ही सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी जयंती मनाई गई। गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिख एवं सिंध समाज के लोग गुरुद्वारे जाकर गुरुग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं।गुरु पर्व पर सभी गुरुद्वारों में भजन, कीर्तन होता है और प्रभात फेरियां भी निकाली जाती हैं। सिंध समाज की मुखिया श्रीमती जमुना देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन की सुंदर प्रस्तुति गिरीश जगयासी एवं उनके सहयोगियों के द्वारा दी गई,साथ ही लंगर का आयोजन भी किया गया। जिसमें सिंध समाज के सैकड़ो लोगों ने शामिल होकर लंगर का लुत्फ उठाया। गुरु नानक जी की माता का नाम तृप्ता और पिता का नाम कल्याणचंद था। गुरु नानक जी का जन्म 1469 में पंजाव प्रांत के तलवंडी में हुआ था। यह स्थान अब पाकिस्तान में है। इस स्थान को नानकाना साहिब के नाम से जाना जाता है।सिख धर्म के लोगों के लिए यह बहुत ही पवित्र स्थल है।नानक देव जी एक संत, गुरु और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव हित में समर्पित कर दिया था।नानक जी बचपन से ही अपना ज्यादातर समय चिंतन में बिताते थे। वे सांसारिक बातों का मोह नहीं रखते थे।गुरुनानक देव ने समाज को एकता में बांधने और जाति-पाति को मिटाने के लिए कई उपदेश दिए थे। यह सिख धर्म में मनाया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजता है।श्रीमती जमुना देवी ने बताया कि गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर  दिन में आयोजित समस्त कार्यक्रम में सिंध समाज के लोगों का विशेष सहयोग रहा,वहीं रात्रि में भी युवा सिंध समिति के द्वारा शब्द कीर्तन एवं लंगर का आयोजन किया गया।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply