बैकुण्ठपुर @जिला विभाजन के आंदोलन के वक्त सीएम ने क्यों कहा की कोरिया संभाग नही बन सकता..हार की बौखलाहट में की घोषणा?: भईयालाल राजवाड़े

Share

  • भाजपा बनाएगी कोरिया जिले को संभाग,बैकुंठपुर विधायक का है विरोध कमीशन लेने का उन पर लगाया आरोप भईयालाल राजवाड़े ने।
  • घोषणा पत्र में शामिल क्यों नही था मुद्दा..विधायक की कोई उपलब्धि नहीं..केवल कमीशनखोरी में लिप्त।

बैकुण्ठपुर  14  नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। भाजपा प्रत्याशी भईयालाल राजवाड़े ने मुख्यमंत्री की कोरिया जिले को संभाग बनाने की घोषणा को लेकर कहा है की मुख्यमंत्री को संभाग ही बनाना था तो उस समय उन्होंने संभाग क्यों नहीं बनाया जब उनसे मिलने नाराज कोरिया वासी उनके पास गए थे तब उन्होंने साफ मना कर दिया था, आज जब उन्हे हार का डर सता रहा है नई नई घोषणा कर रहे हैं, भईयालाल राजवाड़े ने यह भी कहा की कांग्रेस के घोषणा पत्र में न तो 15000 वार्षिक महिलाओं के लिए कोई घोषणा है न ही संभाग की ही कोई घोषणा है,वर्तमान में जब आचार संहिता लगी हुई है मुख्यमंत्री हार के डर से कुछ भी घोषणा कर रहे हैं। भईयालाल राजवाड़े ने यह भी कहा की उन्होंने शर्त पर संभाग की घोषणा की है क्योंकि उन्हे मालूम है की वह हार रहे हैं।
कोरिया के असंतुलित विभाजन को लेकर भी भईयालाल रजवाड़े ने बयान दिया है उन्होंने कहा है की आज भी संपूर्ण कोरिया का पूरा नक्शा तय नहीं है,पोड़ी बचरा कहां जायेगा यह भी तय नहीं है,केवल झूठ बोलने का काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री,उन्होंने कहा की शिक्षाकर्मियों को नियमित हमारी सरकार ने किया है,बड़े निर्णय हमारी सरकार ले सकती है अभी भी हमने कर्मचारियों के लिए घोषणा की है उसे हम पूरा करके दिखाएंगे। भईयालाल राजवाड़े ने यह भी कहा की किसान सम्मान महिलाओं का सम्मान सबसे पहले भाजपा ने सोचा है,70 साल तक कांग्रेस को न किसान की चिंता आई न महिलाओं की न ही कर्मचारियों की। उन्होंने यह भी कहा हमने जो कहा है किया है कांग्रेस ने अपने ही पिछले घोषणा पत्र के वादे को पूरा नहीं किया है विधायकों पर पांच साल तक कमीशन लेने का आरोप लगता रहा है जनता जान चुकी है और वह इनके झांसे में नहीं आने वाली।
घोषणा की हम स्वागत करते हैं, लेकिन कांग्रेस ने इसे घोषणा पत्र में शामिल क्यों नही किया?
भारतीय जनता पार्टी से बैकुंठपुर प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े ने आज भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया को संभाग  बनाने की घोषणा की हम इसका स्वागत करते हैं, लेकिन कांग्रेस ने इसे घोषणा पत्र में शामिल क्यों नही किया। सीधी बात है की कोरिया में कांग्रेस की हार के डर से मुख्यमंत्री ने संभाग की घोषणा की है भाजपा प्रत्याशी भैया लाल राजवाड़े ने कहा कि जब कोरिया जिले के विभाजन के मुद्दे को लेकर शहर के लोग आंदोलन कर रहे थे और मुख्यमंत्री से संभाग बनाने की मांग की थी, तब उन्होंने साफ कह दिया था कि कोरिया को संभाग नहीं बनाया जा सकता हमारे पास स्टाफ की बेहद कमी है। उन्होंने कहा कि   कोरिया जिले को संभाग जरूर बनाए उन्होंने कहा कि जिला का बंटवारा इतना संतुलित किया है, जिस पर मुख्यमंत्री ने कोई भी हस्तक्षेप नहीं किया बैकुंठपुर विधायक ने भी जिले के असंतुलित विभाजन के लिए कोई प्रयास नहीं किया। आज बचरा पोड़ी के लोग अधर में लटके हैं, राजस्व के लिए कोरिया और ग्राम पंचायत तथा थानों के काम के लिए उन्हें 80 किलोमीटर दूर मनेंद्रगढ जाना पड़ता है। भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि आज चुनाव में स्थानीय विधायक अंबिका सिंहदेव जहां भी जाती है उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ता है क्योंकि उन्होंने 5 साल किसी भी गांव में अपना चेहरा नहीं दिखाया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने सिर्फ कमीशन लेने पर ही ध्यान दिया है। आज स्थिति यह है कि विधायक या उनकी बहन जहां भी वोट मांगने जा रहे हैं, उन्हें गांव वालों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।पुरानी घोषणा पूरा नहीं हुआ और नई घोषणा फिर
भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए संभाग बनाने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन जिले का जो विभाजन हुआ उसमें भी एमसीबी अभी तरह पूरी तरह विकसित जिला नहीं हो पाया है। आज भी कोरिया जिले से कई कार्यालय संचालित हो रहे हैं उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 देने की जो घोषणा की गई थी, वह घोषणा पत्र में शामिल क्यों नहीं किया गया। सीधी बात है कि हार के डर से अब  लुभावने वादे मुख्यमंत्री कर रहे हैं। लेकिन ये वादे जब घोषणा पत्र में शामिल नहीं है तो जनता इनकी बातों का विश्वास कैसे कर सकती है। उन्होंने कहा कि गोबर खरीदी कर 10 में घटिया वर्मी कंपोस्ट खाद किसानों को खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भैया लाल राजवाड़े सहज, सरल, उपलब्ध रहते हैं, लोगों की मदद करते हैं। उन्होंने साफ कहा कि यहां की जनता अंबिका सिंहदेव की एक भी उपलब्धि नहीं बता सकती। प्रेस वार्ता के दौरान भानु पाल, पंकज गुप्ता, राजेश साहू, विमल कांत गुप्ता, कुबेर साहू सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply