Breaking News

अंबिकापुर,@धूमधाम से मनाई गई दिवाली,लोगों ने सजाया घर-आंगन

Share


अंबिकापुर,13 नवंबर 2023 (घटती-घटना)। अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व दीपावली अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा संभाग में धूमधाम से मनाई गई। त्योहार को लेकर लोगों में खास त्साह रहा। दिवाली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लाइटों और दीयों से सजाया था। दिवाली के दिन लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। आदिशबाजी शाम से ही शुरू हो गई थी, जो देर रात तक चलती रही। पटाखा व्यवसायियों के अनुसार लाखों रुपए के पटाखा के कारोबार होने का अनुमान है।
रविवार को दिवाली शांति व सौहार्दपूर्ण मनाया गया। दिवाली पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां और अन्य तोहफे देकर शुभकामनाएं दी। बाजारों में भी पूरे दिन रोनक छाई रही। सुबह से शाम तक लोगों ने बाजारों में फूल, मालाएं, दीये सहित अन्य सामग्री की खरीदारी की। फिर शुभ मुहूर्त में घरों, मंदिरों और प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की गई। लोगों ने पंचमेवा और फल, मोतीचूर के लड्डू अर्पित कर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा कर उनसे सुख-शांति और संपन्नता का आशीर्वाद मांगा। पूजन के उपरांत लाई, लावा, बताशा, मिठाइयों का प्रसाद बांटा गया। इसके आतिशबाजी व एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। सूर्यास्त के बाद दीप व आकर्षक झालरों से पूरा घर आंगन जगमगा हो गया। रविवार को दिन चढ़ते ही शहर के बाजार लोगों के लिए सजकर तैयार थे। लोगों ने सुबह से ही खरीदारी शुरू कर दी। सजावट के सामान खरीदने के लिए लोगों का विशेष रुझान दिखा। पूजा में फूलों और केले के पौधों का विशेष महत्व है। इसलिए दीपावली के दिन फूलों और केले के पौधों का बाजार गर्म रहा।
पूरी राह होती रही आतिशबाजी
दिवाली खुशियों का त्योहार है। लोगों के बीच दिवाली का इंतजार रहता है। लोग आतिशबाजी कर जश्न मनाते हैं पटाखा व्यवसायियों का मनना है कि लाखों रुपए के पटाखे फोड़े जाने का अनुमान है। वहीं पिछले वर्षों की तुलना में पटाखा का रेट ज्यादा था। इसके बावजूद भी लोगों ने जमकर आदिशबाजी की। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखा फोड़े जाने का निर्देश था। पर लोगों ने इस आदेश के विपरित पूरी रात आतिशबाजी की।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!