Breaking News

अंबिकापुर@धनतेरस पर बाजार में जमकर हुई धन वर्षा,करोड़ों का हुआ कारोबार

Share


अंबिकापुर,10 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। दिवाली से पूर्व धनतेरस का बाजार इस वर्ष गुलजार रहा। बाजार में जमकर धन वर्षा हुई। रिकार्ड तोड़ खरीदी से शहर में करीब करोड़ों का व्यवसाय एक दिन में होने का अनुमान है। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक वाहन, इलेक्ट्रॉनिक मशीन, सोने चांदी, बर्तन सबसे ’ज्यादा खरीदी हुई। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग देर रात तक खरीदारी करते नजर आए। वहीं व्यवसायी धनतेरस को देखकर पूर्व से ही तैयारी कर चुके थे। व्यवसायियों को इस वर्ष अच्छे कारोबार की उम्मीद पूर्व से ही थी। महंगाई के बावजूद बाजार में इसका असर नहीं दिखा। वहीं धनतेरस पर बाजार में खरीदारी हेतु उमड़ी भीड़ के कारण शहर के सभी प्रमुख मार्ग देर रात तक व्यस्त रहे, पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही। लंबे समय से बाजार में छाई मंदी के बाद इस बार धनतेरस पर लोगों ने अपनी पसंद की चीजों पर दिल खोलकर खर्च किए। ’वेलरी,ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स व बर्तन दुकानों में सबसे ’ज्यादा भीड़ रही। शहर के सदर रोड, देवीगंज रोड, खरसिया रोड एवं मनेंद्रगढ़ रोड के दुकानों में अच्छे कारोबार के चलते देर रात तक भीड़ लगी रही। शहर के व्यवसायी धनतेरस के शुभ अवसर पर सुबह से ही अपनी-अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजा चुके थे। दोपहर तक बाजार में कुछ खास भी नहीं देखा गया, आम दिनों की तरह ही लोग बाजार में देखे गए। वहीं शाम होते ही बाजारों में लोग खरीदारी करने उमड़ पड़े। ’ज्वेलरी, बर्तन व ऑटोमोबाइल दुकानों में जमकर खरीदी हुई है। वहीं ऑनलाइन शापिंग के बढ़ते क्रेज के बावजूद इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में लोगों की भीड़ ने दुकानदारों को राहत पहुंचाई। वहीं टू व्हीलर का कारोबार हमेशा की तरह इस बार भी उछाल पर था। बाइक एवं स्कूटी जैसे वाहन शहर में 1 हजार से ’यादा बिके। वहीं मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, बर्तन, फर्नीचर सहित अन्य परंपरागत सामानों में भी करोड़ों की खरीदी हुई। शहर में धनतेरस पर करोड़ों का कारोबार होने का अनुमान है। जिले भर से आए लोगों ने जमकर खरीददारी की। सोने, चांदी के दामों में स्थिरता से आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने लोगों का सैलाब उमड़ा। महिलाएं जहां ’वेलरी और रसोई के जरूरी बर्तनों, पूजा के सामानों की खरीदारी में लगीं रहीं। वहीं लोग इलेक्ट्रानिक्स सामान, दोपहिया, चारपहिया वाहनों की खरीदारी में लगे रहे। धनतेरस पर इस बार भी फर्नीचर व्यवसाय में चमक रही। पिछले कुछ वर्षों से लोग तरह-तरह के फर्नीचर खरीदने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। आनंद हीरो व आनंद ऑटो मोबाइल्स शो रूम में दर्जनों वाहनों की बिक्री हुई है, यहां करोड़ों का कारोबार किया गया है। वहीं महामाया होण्डा शोरूम में बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन की बिक्री हुई। इसी तरह सरगुजा हीरो, कोमाकी शो रूम, जगदम्बा आभूषण दुकान, शास्त्री ऑटो मोबाइल्स, शास्त्री केटीएम बाइक शोरूम, शास्त्री इवी स्कूटी शो रूम, श्रीराम ’वेलर्स, शिवम मेन्स कलेक्शन, निशांत नेक्सट वर्ल्ड, बाबू भाई मोबाइल सहित अन्य दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इन सभी दुकानों में करोड़ों का कारोबार हुआ है।
जाम से निपटने पुलिस द्वारा
की गई थी विशेष व्यवस्था

धनतेरस के अवसर पर शहर में होने वाली भीड़ को लेकर पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। शहर के अंदर चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया था। केवल दो पहिया वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। इससे शहर में अव्यवस्था निर्मित नहीं हो सकी। हालांकि शाम को जब लोग ज्यादा संख्या में बाजार निकले तो भीड़ ’ज्यादा देखी गई।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!