अंबिकापुर,@आईटीआई में प्रैक्टिकल के लिए उपकरण ही नहीं,अपने ट्रेड में कैसे दक्ष होंगे विद्यार्थी

Share

अंबिकापुर,08 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)।अंबिकापुर में आईटीआई कॉलेज की स्थिति काफी दयनीय है। बच्चे उज्जवल भविष्य के लिए एडमिशन तो ले रहे हैं पर उपकरण की कंडम स्थिति व कमी के कारण अपने ट्रेड में दक्ष नहीं हो पा रहे हैं। अंबिकापुर आईटीआई कॉलेज में विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के लिए लगाए गए अधिकांश उपकरण सालों से खराब पड़े हैं। उन्हें नए टेक्नोलॉजी के अनुसार उपकरण उपलध नहीं हो पा रहे हैं। वर्षों पुरानी मशीन के सहारे विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसमें भी अधिकांश खराब पड़े हैं।
युवाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए आईटीआई कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। इन आईटीआई में सबसे बड़ी समस्या छात्रों को प्रायोगिक कराने उपकरणों की कमी है। वहीं जो उपकरण हैं वह भी काफी पुराने हैं और कंडम स्थिति में हैं। चलने लायक नहीं है। उपकरणों की कमी के चलते प्रायोगिक कार्य ढंग से नहीं हो पाता है। अंबिकापुर आईटीआई कॉलेज में हर वर्ष 496 सीटों पर एडमिशन होता है। वहीं 2023-24 के लिए अभी भी 20 प्रतिशत सीटें खाली है। बच्चों के प्रशिक्षण के लिए लगाए गए उपकरण की स्थिति काफी दयनीय है। लेथ, मिलिंग, शेपर, कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण काफी पुरानी होने के कारण खराब हो गए हैं। इस लिए अधिकांश उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। एक-दो उपकरण ही चालू हालत में है। इसी उपकरण के बदौलत बच्चे अपना ट्रेनिंग कर रहे हैं।
डीजल मैकेनिक व वेल्डर ट्रेड में जरूरत के मुकाबले सिर्फ 10 प्रतिशत ही उपकरण उपलध हैं। इलेक्टि्रशियन, मैकेनिकल ट्रेड में सेटअप के अनुसार उपकरण नहीं हैं। उपकरण नहीं होने से छात्रों को प्रैक्टिकल करने में काफी परेशानी होती है। इस स्थिति में उनकी पढ़ाई थ्योरी के ही भरोसे हैं। प्रैक्टिकल नहीं किए जाने के कारण विद्यार्थी अपने ट्रेड में पूरी तरह से दक्ष नहीं हो पाते हैं।
कोपा ट्रेड की भी स्थिति खराब
कोपा ट्रेड में भी छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है। लेकिन इनके प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त कंप्यूटर नहीं हंै। जो कंप्यूटर हैं वह भी अधिकांश खराब हैं। कोपा ट्रेड के विद्यार्थियों के लिए यहां 24 कंप्यूटर की आवश्यकता है पर यहां केवल 7 ही उपलध हैं। वह भी सभी लगभग वर्ष 2009 के वर्जन वाले कंप्यूटर हैं।
आईटीआई कॉलेज में उपकरणों की कमी बनी हुई है। वहीं जो उपकरण उपलध हैं, वह काफी पुराने हो चुके हैं। इस कारण खराब पड़े हुए हैं। मरम्मत व नए उपकरण के लिए प्रस्ताव रोजगार एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय को भेजा गया है।
सीएस पैकरा,प्राचार्य,
आईटीआई


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply