अंबिकापुर@उपमुख्यमंत्री का फोन स्टेट स्पॉन्सर्ड हैकर्स की जद में

Share

अंबिकापुर,31 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को एप्पल ने मेल प्रेषित कर जानकारी दी है कि उनका फोन स्टेट स्पॉन्सर्ड हैकर्स की जद में है। 30 अक्टूबर को एप्पल की ओर से भेजे गए मेल ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस जानकारी को एक प्रेसवार्ता में भी साझा किया है। उन्होंने बताया है कि देश भर के कई वरिष्ठ विपक्षी नेताओं को एप्पल की ओर से स्टेट स्पान्सर्ड हैकर्स के हमले की जानकारी मेल द्वारा दी गई है। जिन नेताओं के नाम का उन्होंने विवरण दिया उनमें छाीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल हैं। अपने ट्वीटर अकांउट पर उपमुख्यमंत्री ने भी इस जानकारी को साझा किया है।
ट्वीटर पर टीएस सिंहदेव ने भाजपा पर हमला करते हुए लिखा है कि जनप्रतिनिधियों की जासूसी कराना, क्या करदाताओं के पैसे को खर्च करने का उपयुक्त तरीका है। राजनीतिक युद्ध के मैदान में विपक्षी दलों के गठबंधन को हराने में असमर्थ भाजपा नेतृत्व डरा हुआ है और हमारे खिलाफ नाजायज तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है। हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि इस तरह की चालें कमजोरों और भ्रष्ट लोगों को डरा सकती हैं। हम भाजपा के हर गलत काम को चुनौती देना जारी रखेंगे। छाीसगढ़ में उपमुख्यमंत्री को इस तरह से निशाने पर लेने को यह माना जा सकता है कि भाजपा उनकी लोकप्रियता को एक चुनौती की तरह देख रही है। छाीसगढ के चुनाव में अपनी संभावित दुर्गति से भाजपा अवगत है। उपमुख्यमंत्री जो कि छाीसगढ़ विधानसभा चुनावों के रण में एक बड़े रणीनितिकार के रुप में लगातार अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में यह धारणा बनती है कि उनका मोबाइल फोन हैक कर विरोधी कांग्रेस की रणनीति को भेदने के प्रयास में है, जो निश्चय ही राजनीतिक मूल्यों में निम्नता का परिचायक है। करीब साल भर पहले एप्पल ने एक फीचर अपने फोन में जोड़ा, जिसका नाम कॉन्टेक्ट आई वेरिफिकेशन है। एप्पल कंपनी अपने यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के कदम उठाती रही है। ऐसा ही एक कदम ये फीचर है, जो सरकार प्रायोजित हैकिंग की जानकारी देता है। यह फीचर किसी भी अटैक की स्थिति में ग्राहक के आई-क्लाउड और आई-मैसेज के डेटा को सुरक्षित रखने का प्रयास करता है। पूरे देश में विपक्षी राजनेताओं के पास ही एप्पल के अलर्ट मेल आए हैं। इससे यह संदेह पुख्ता होता है कि एप्पल के इस फीचर ने अपना काम किया। इसकी वजह से विपक्षी नेताओं को नोटिफिकेशन आया है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply