अंबिकापुर@हिन्दू युवा एकता मंच की विशाल शोभायात्रा

Share


जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा शहर

अंबिकापुर,25 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। दशहरा के शुभ अवसर पर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकल कर गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक से देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भस्म होली खेली गई। भस्म होली खेलने के बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंची। यहां बनारस से आए ब्राह्मणों द्वारा गंगा आरती की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा समाप्त हुई।
दशहरा पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। विजयादशमी को लेकर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा शोभायात्रा की तैयारी पूर्व से विशेष रूप से चल रही थी। मंगलवार को शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकाली गई। शोभायात्रा निकलने से पूर्व बनारस से आए ब्राह्मणों द्वारा आरती व शंखनाद के बाद शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकल कर गांधी चौक होते हुए घड़ी चौक से देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भस्म होली खेली गई। भस्म होली खेलने के बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंची। यहां बनारस से आए ब्राह्मणों द्वारा गंगा आरती की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा समाप्त हुई।
ड्रोन से उड़ता बजरंग बली का
पुतला रहा आकर्षण का केंद्र

दशहरा के अवसर पर हिन्दू युवा एकता मंच द्वारा शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियां भी थीं जो आकर्षण का केन्द रहीं। मंच द्वारा ड्रोन के माध्यम से राम भक्त हनुमान के पुतले को उड़ाया गया, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र था। ड्रोन के माध्यम से पुष्प वर्षा भी की गई।
जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा शहर


हिंदू युवा एकता मंच द्वारा पूर्व में ही शोभायात्रा में हर घर से कम से कम एक-एक व्यक्ति को शामिल होने की अपील की गई थी। लोगों ने इस अपील को स्वीकारा और विशाल जन समूह के साथ शामिल हुए। दशहरा व शोभायात्रा को लेकर पूरे शहर में भगवा झंडे लगाए गए थे। वहीं जब शोभायात्रा निकली तो लोगों के हाथों में भगवा झंडे लहरा रहे थे। इससे पूरे शहर का माहौल भगवामय हो गया। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा। वहीं आदर्श आचार संहिता को ध्यान में देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आयोजन में किसी तरह कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पूरी तैयारी की गई थी। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए थे। महामाया मंदिर परिसर में भी गोताखोर, पुलिस बल काफी संख्या में तैनात रहे।
शोभायात्रा निकालकर कॉलेज ग्राउंड में रावण दहन
अंबिकापुर. बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह कई आयोजन किए गए। मंगलवार की शाम सरगुजा सेवा समिति और नागरिक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रावण दहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रावन दहन से पूर्व शाम को शहर के राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के पीजी कॉलज ग्राउंड पहुंची।
यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस वर्ष 100 फीट के रावण, 60 फीट के कुंभकर्ण व 50 फीट के मेघनाद के पुतले बनाए गए थे। रावण दहन के दौरान शिवाकाशी की टीम द्वारा एक घंटे तक आतिशबाजी की गई। जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रावण दहन कार्यक्रम देखने के लिए लोगों में खास उत्साह रहता है, इसलिए शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में लोग रावण दहन कार्यक्रम देखने पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे थे।
पटाखे की चिंगारी से पहले
ही जल गया रावण का पुतला


रावण दहन से पूर्व आतिशबाजी की जा रही थी। आतिशबाजी के बीच पटाखे की चिंगारी रावण के पुतले पर गिर गई। इससे निर्धारित कार्यक्रम से पूर्व ही रावण का पुतला धू-धूकर जल गया।
शस्त्र पूजन के बाद
अधिकारियों ने की हर्ष फायरिंग

विजयदशमी पर्व पर अम्बिकापुर पुलिस लाइन समेत सभी पुलिस थानों में सुबह शस्त्रों और पुलिस वाहनों की पूजा की गई। अफसरों ने जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे, साथ ही सरगुजा पुलिस आमजनों को न्याय दिलाने में सहयोगी बन सके, इस कामना के साथ शस्त्र एवं वाहन पूजन पश्चात अधिकारियों ने हर्ष फायर किया।
हर साल की तरह इस साल भी दशहरे के अवसर पर परम्परागत ढंग से पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार कक्ष में रखे हथियारों को बाहर निकालकर पूजा की गई। इस अवसर पर एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि विजयदशमी पर्व के मौके पर पुलिस शस्त्रों के माध्यम से शक्ति की पूजा करती है। उन्होंने कहा कि सरगुजा पुलिस आम नागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर है। पुलिस लाइन में पारंपरिक तरीके से शस्त्र पूजा की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा हवन और पूजा-अर्चना कर जिले और प्रदेश में शांति व्यवस्था बने रहने की प्रार्थना की गई। इसी तरह से जिले के सभी थानों, चौकियों में शस्त्रों की प्रभारियों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। पुलिस लाइन में कार्यक्रम के दौरान एएसपी पुपलेश कुमार, डिवीजनल कमांडेंट राजेश पांडेय, नगर सेना कमांडेंट शिवकुमार कठोतिया, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply