अंबिकापुर,@नि:स्वार्थ सेवा भाव और सहयोग के जज्बे का नाम है रेडक्रॉस

Share

अंबिकापुर, 13 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। आपातकाल और विपरीत परिस्थितियों में भी निःस्वार्थ सेवा भाव और सहयोग के जज्बे का नाम रेडक्रॉस है। यूथ रेडक्रॉस दुनिया में अपने दायित्व, कर्तव्यों के निर्वहन के लिए जाना जाता है। उक्त बातें श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने नवप्रवेशी यूथ रेडक्रॉस के कार्यकर्ताओं के इंडक्शन एवं बैच वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने सेवा भाव के लिए समर्पित हो कर दुनिया में प्रतिमान स्थापित करने वाले लोगों का उद्धरण प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इसके पहले मां सरस्वती, श्री सार्इं नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वीप नोडल डॉ. अजय कुमार तिवारी ने कहा कि आप जब किसी रोते हुए बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं तो दुनिया में उजाला हो जाता है। यह सेवाभाव दुनिया के सबसे बड़े परिवार रेडक्रॉस की विरासत है। यूथ रेडक्रॉस प्रभारी एलपी गुप्ता ने नवप्रवेशी यूथ रेडक्रॉस के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि रेडक्रॉस सभी के लिए प्रत्येक स्थिति में सहयोग के लिए समर्पण के साथ तैयार रहता है। स्वास्थ्य रक्षा के साथ ही प्रत्येक कार्य से समाज को संबल प्रदान करता है। वरिष्ठ स्वयं सेवकों ने अपने अनुभवों से युवाओं में संचार किया। इस अवसर पर यूथ रेडक्रॉस के सभी कार्यकर्ताओं को रेडक्रॉस का बैच प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका झारिया तथा मुस्कान सिंह ने किया। इस दौरान सहायक प्राध्यापक रौनक निशा, रेखा हलदार व सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!