अंबिकापुर 08 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। कीटनाशक सेवन करने से गंभीर महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूरजमनी पति देव नाथ टोप्पो उम्र ३५ वर्ष लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करदोनी की रहने वाली थी। गुरुवार को अज्ञात कारण से उसने कीटनाशक खा लिया था। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।