बैकुण्ठपुर@राज्य स्तरीय कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अलीशा ने जिले को किया गौरवान्वित

Share

  • जिला कोरिया नहरू युवा केंद्र संगठन युवा अधिकारी पवन गुप्ता के मार्ग दर्शन में किया प्रदर्शन।
  • राजधानी रायपुर के रावतपुरा सरकार विश्व विद्यालय प्रांगण में जुटे रहे राज्य भर के युवा
  • नेहरू युवा केंद्र संगठन का दो दिवसीय आयोजन

-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 08 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। एक युवा अगर चाहे तो अपनी तकदीर लिख सकता है युवा में वह जोश होना आवश्यक जो कार्य को मूर्त रूप परिणित कर सकने तक रुके ना। इसके साथ ही अनंत साहस,धैर्य,ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। जिले की युवा कवयित्री और साहित्यकार पेशे से शिक्षिका अलीशा शेख ने अपने कार्यों से कई नए आयाम स्थापित किए है।
गौरतलब है कि विगत 05 और 06 अक्टूबर को राजधानी रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी कैंपस में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम दिवस देश के सूचना एवम प्रसारण और खेल एवम युवा मंत्रालय केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर द्वारा शुभारंभ किया गया। समापन अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं जैसे समूह नृत्य,काव्य  लेखन,भाषण,फोटोग्राफी, चित्रकला प्रतियोगिता, लोकनृत्य,में राज्य भर के चयनित 2500 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन सभी विधाओं के विजित प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की गई। उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोरिया जिले से काव्य लेखन में अलीशा ने प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और जिले को गौरवान्वित किया।नेहरू युवा केन्द्र जिला कोरिया द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पहले भी जिले का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर कर चुकीं हैं।
जिला स्तरीय आयोजन में रही प्रथम
नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा युवा अधिकारी पवन गुप्ता के निर्देशन में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे अलीशा शेख ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था और राज्य हेतु चयनित हुई थी।
देश की राजधानी दिल्ली में करेंगी  छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व
अलीशा शेख ने काव्य लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है विदित हो किराज्य के 33 जिलों से आए 66 प्रतिभागी के मध्य काव्य लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई थी साथ ही राज्य से प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी देश की राजधानी दिल्ली में यशस्वी प्रधानमंत्री के सामने अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। जहां सुश्री अलीशा अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
पंद्रह हजार नगद,स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र से किया गया सम्मानित
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने पर सुश्री अलीशा को पंद्रह हजार रुपए,स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर आयोजक मंडल और नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा सम्मानित किया गया।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हो चुका है नाम दर्ज
काव्य की विधा में हिंदी की सेवा के लिए हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर मैजिक मैन एन चंद्रा द्वारा आहूत लगातार 14 दिनो तक चले मां भारती कविता महायज्ञ में काव्य आहुति देने के लिए अलीशा शेख का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज हो चुका है। इसके साथ ही सौंदर्य प्रतियोगिता,मिस कोरिया आइकॉन 2022 का खिताब,के साथ खेल में कई स्वर्ण जीत चुकी अलीशा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है।
साहित्यसेवा,फोटोग्राफी और नृत्य में कई पुरस्कार जीत चुकी है अलीशा
आपको बता दें कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी अलीशा शेख ने अपनी उच्च स्तरीय शिक्षा रायपुर, और बैंगलोर से प्राप्त की है। ये इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की होनहार छात्रा थी। कृषि और कीट विज्ञान से स्नातकोत्तर करते हुए कॉलेज के समय से ही यह शास्त्रीय नृत्य में महारथ हासिल कर चुकी थी और पुरस्कृत हुई। इसके साथ ही फोटोग्राफी की शौकीन रही कई प्रतियोगिता में विजित हुई। 94.5 बिग एफएम द्वारा आयोजित पैसों के पेड़ प्रतियोगिता में सेकंड रनर अप रहीं वहीं साहित्य सेवा करने पर विभिन्न सम्मान से कई बार सम्मानित किया गया है।
मनोहर लाल खत्तर ने भी किया था सम्मानित
होनहार अलीशा को कॉलेज में अध्ययन के समय हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय दुग्ध अनुसंधान केंद्र करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खत्तर द्वारा व्याख्यान में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया जा चुका है।
आकाशवाणी में भी दी है सेवाएं शासकीय आयोजनों में उद्घोषक का दायित्व निभाया
बहुमुखी अलीशा ने वर्ष 2017 से 19 के मध्य आकाशवाणी बिलासपुर में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। उन्होंने बतौर उद्घोषक अपनी सेवा भी दी है। इसके साथ ही शासकीय आयोजनों में साथ ही राष्ट्रीय पर्वों के मौके पर बतौर उद्घोषक अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन करती रही है और उत्कृष्ठ दायित्व निर्वहन हेतु स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा सम्मानित भी हुई है।
पावरलिफ्टिंग में किया है 28 स्वर्ण पदक हासिल
सुश्री अलीशा शेख में सॉफ्ट और हार्ड दोनो समायोजन है। ये एक तरफ नृत्य,साहित्य,चित्रकला, फोटोग्राफी तो वही खेल में भार उठाने से भी पीछे नहीं रही है। इन्होंने पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में राज्य और राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करते हुए कई सौ किलो से ज्यादा का वजन उठाया और स्वर्ण पदक जीता है। इन्होंने लगभग 28 स्वर्ण अपने नाम किया है। और छत्तीसगढ़ स्ट्रॉन्ग वूमेन का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।
हमारा चुनाव सही सिद्ध हुआ: महेश
जिले के होनहार ट्रैफिक मैन के नाम से मशहूर डॉ. महेश मिश्रा ने अलीशा शेख के इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अन्य साथियों के साथ सेवा देने का अवसर मिला था और हमारा चयन सही सिद्ध हुआ।
देश की राजधानी में भी छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें:पवन
जिला युवा अधिकारी पवन गुप्ता ने सुश्री अलीशा के इस उपलब्धि पर गौरव करते हुए कहा कि इस युवा में भारी आसार है आशा है कि देश के राजधानी में होने वाले प्रतियोगिता के राज्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करेंगी। युवा अधिकारी के तौर पर मुझे प्रसन्नता है कि कोरिया जिले से राष्ट्रीय स्तर का प्रतिनिधित्व होगा।कोरिया जिले से लेकर राज्य स्तर पर युवाओं को संगठित करने वाले नेहरू युवा केंद्र संगठन के राजीव साहू का महती योगदान रहा।
ये रहे विजेता:

काव्य लेखन
फर्स्ट: अलीशा शेख, कोरिया
सेकंडः द्रोणाचार्य साहू, गरियाबंद ,
थर्ड : ज्योति साहू, रायगढ़

फर्स्ट: मिथिलेश बारीक महासमुंद
सेकंडः उमेश कुमार, सुकमा
थर्ड: शुभम पटेल, चांपा
फोटोग्राफी कॉम्पीटिशन
फर्स्टः प्रीतम देवांगन, महासमुंद
सेकंड: राहुल नागवंशी, 
केर थर्ड: अभिषेक सोनी, रायगढ़
लोकनृत्य
फर्स्ट : मांदरी नाचा पार्टी, नारायणपुर
सेकंडः कर्मा नाचा पार्टी, धमतरी
थर्डः सुआ नाचा, राजनांदगांव
भाषण
फर्स्ट: गुलाब सिंह वर्मा, धमतरी
सेकंड : बुशरा फातिमा, सूरजपुर
थर्ड: निधि राजवाड़े, कोरबा


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply