अंबिकापुर,@डेंगू के दो और मिले संभावित मरीज,स्वास्थ विभाग में हडकंप

Share


अंबिकापुर,05 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। बारिश के दिनों में जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो संभावित डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनका एलआईजा रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अगर एलाईजा रिपोर्ट पॉजिटिव आता है तो दोनों मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। संभावित मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। सीएमएचओ डॉ. आरएन गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सरगुजा में डेंगू के संभावित मरीज पाए जा रहे हैं। संभावित मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग, मितानिनों की मीटिंग ली गई थी। इनके द्वारा जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। ताकि एलआईजा रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीजों को आईसोलेशन में भर्ती कराया जा सके।
डेंगू के नोडल अधिकारी डॉ. अर्पण ङ्क्षसह चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी में हर रोज 30 से 40 लोग तेज बुखार व सर्दी-खांसी से पीडि़त मरीज पहुंच रहे हैं। चार से पांच दिनों बाद भी तबियत में सुधार नहीं होने पर मरीजों को डर बना रहता है। जांच में प्लेटलेट्स कम पाए जाते हैं। इस लिए डेंगू के संभावित लक्षण मानते जांच कराया जा रहा है। जिसमें दो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दोनों मरीज सीतापुर व नर्मदापुर के रहने वाले हैं। इन दोनों मरीजों का एलआईजा जांच के लिए भेजा गया है। अभी रिपोर्ट आना बाकी है। अगर एलआईजा रिपोर्ट पॉजिटिव आता है तो दोनों मरीजों को आईसोलेशन में भर्ती कराया जाएगा। अभी फिसहाल में दोनों को डेंगू का संभावित मरीज मानते हुए मेडिकल वार्ड में भर्ती हैं। इलाज चल रहा है। डॉ. अर्पण ङ्क्षसह चौहान ने बताया कि दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। दोनों सीतापुर व नर्मदापुर के रहने वाले हैं। ये दोनों अभी संभावित मरीज हैं। यह काफी दिनों से घर में ही थे। कुछ दिनों से सर्दी-खांसी, बुखार से पीडि़त थे। वहीं 20 अगस्त को भी तीन संभावित मरीज मिले थे। जिनका एलआईजा रिपोर्ट निगेटिव आया था।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply