बैकुण्ठपुर@सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदित्य शरण सिंहदेव को कोरिया जिला आगमन पर विधायक गुट ने अपने पोस्टर में नहीं दिया स्थान

Share

  • यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर पलक वर्मा के साथ कोरिया जिला पहुंचे थे आदित्य शरण सिंहदेव।
  • विधायक गुट ने शिवपुर चरचा में किया था राष्ट्रीय सचिव युथ कांग्रेस का स्वागत,पोस्टर भी लगवाया था।
  • विधायक गुट के पोस्टर से आदित्य शरण सिंहदेव की फोटो नदारत थी,वहीं युथ कांग्रेस ने अपने पोस्टर में उन्हे दिया था स्थान।
  • क्या पोस्टर में अपने ही दल के नेता को स्थान न देना उनके जिला आगमन का विरोध प्रदर्शित करने का प्रयास था?
  • आदित्य शरण सिंहदेव हैं टी एस सिंहदेव परिवार से क्या यही वजह थी विधायक गुट द्वारा उनकी तस्वीर पोस्टर में नहीं लगवाने की?
  • क्या बैकुंठपुर विधायक ने टी एस सिंहदेव से बना ली है दूरी,क्या दोनो राज परिवारों में अब नहीं हैं पहले जैसे संबंध?
  • आदित्य शरण सिंहदेव का फोटो विधायक गुट के पोस्टर से गायब होने को लेकर लोग यही लगा रहे हैं कयास,विधायक अब टी एस सिंहदेव गुट से अलग।

-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 03 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। कोरिया जिले में हाल ही में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का आगमन हुआ था और उन्होंने संगठन की अनिवार्य बैठक चुनाव के मद्देनजर ली थी वहीं उनके साथ इस दौरान जिले के प्रवास पर सरगुजा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष साथ ही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आदित्य शरण सिंहदेव भी पहुंचे थे और दोनो की ही उपस्थिति में यूथ कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई थी। डॉक्टर पलक वर्मा यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हैं और संगठन को चुनाव के समय तैयार रहने के निर्देश के साथ वह कोरिया जिला पहुंची थीं, उन्होंने जिले में युवाओं की बैठक ली जो राजीव भवन के सभाकक्ष में संपन्न हुई, जिसके आयोजन में जिले का युथ कांग्रेस सक्रिय रहा और सभी ने मिलकर एक अच्छी संख्या इकट्ठा की और बैठक संपन्न बनाया। कोरिया जिले में युथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर पलक वर्मा का आगमन और युवाओं के साथ यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक के दौरान कुछ और बातें सामने निकलकर बाहर आईं थीं जिसमे उनके पूरे कार्यक्रम के दौरान शहर की बिजली गुल रही, युथ कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी एवम पूर्व जिलाध्यक्ष युथ कांग्रेस कोरिया से विधायक की गर्मा गर्म बहस ऐसे कई मामले उस दिन सामने आए जिसने कार्यक्रम को चर्चा का विषय बना दिया जिसकी चर्चा आज तक जारी है।
वहीं अब एक नया मामला उस दिवस का समाने आया है जिसके अनुसार बताया जा रहा है की डॉक्टर पलक वर्मा राष्ट्रीय सचिव युथ कांग्रेस जब कोरिया जिले के दौरे पर अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पहुंची थीं तब उनके साथ सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदित्य शरण सिंहदेव भी मौजूद थे वहीं इस दौरान दोनों का स्वागत भी युथ कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने किया जिसके लिए बैनर पोस्टर की भी व्यवस्था की गई थी,बैनर पोस्टर दो अलग अलग गुटों ने लगवाया था यह बात अभी जाकर सामने आई है जब इस बात की भनक लोगों को लगी है खासकर आदित्य शरण सिंहदेव को चाहने वालों को जब इसका पता चल सका,युथ कांग्रेस के बैनरों में सभी को स्थान दिया गया था जिसमे राष्ट्रीय सचिव के साथ जिला पहुंचने वाले आदित्य शरण सिंहदेव की भी तस्वीर लगी हुई थी वहीं विधायक गुट बैकुंठपुर ने अलग से पोस्टर बनवाया था जिसमे उन्होंने आदित्य शरण सिंहदेव को स्थान नहीं दिया था जिसको लेकर ही अब बात समाने आ रही है।
ऐसा क्यों किया गया आदित्य शरण सिंहदेव को पोस्टर में स्थान क्यों नहीं दिया गया?
इस विषय में जब जानने की कोशिश की गई तब यह जानकारी समाने आई की विधायक गुट की तरफ से राष्ट्रीय सचिव युथ कांग्रेस का स्वागत कार्यक्रम शिवपुर चरचा के करीब किया गया था, विधायक गुट ने वहीं स्वागत हेतु खड़ा था और वहां से ही उसने मोटर सायकल रैली या यह कहें वाहन रैली निकाली थी, वहीं विधायक गुट ने स्वागत हेतु बैनर पोस्टर भी लगवाए थे जिसमे राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर पलक वर्मा को तो स्थान दिया गया था लेकिन पोस्टर में उनके साथ ही जिला प्रवास पर पहुंच रहे सरगुजा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदित्य शरण सिंहदेव को पोस्टर में स्थान नही दिया गया था। पूरे मामले में बात तब समाने आई जब इसकी भनक आदित्य शरण सिंहदेव समर्थकों को टी एस सिंहदेव समर्थकों को लगी जिन्हे यह बात नागवार भी गुजरी लेकिन उन्होंने इस विषय पर कोई टीका टिप्पणी नहीं करते हुए मामले को तुल नहीं दिया लेकिन बाद में यह बात चर्चाओं में शामिल हुई जो जारी है।
युथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव के स्वागत कार्यक्रम में अलग अलग हुई थी तैयारी,विधायक गुट ने वहीं युथ कांग्रेस संगठन अलग अलग तरीके से किया स्वागत
युथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर पलक वर्मा का कोरिया जिला दौरा भले ही संगठन को युवाओं को ऐन चुनाव के वक्त संगठित करने उनमें ऊर्जा भरने के उद्देश्य से जुड़ा हुआ था लेकिन जो कुछ उनके दौरे के दौरान देखा गया वह अंदरूनी गुटबाजी,संगठन और सत्ता की आपसी खींचतान से ज्यादा कुछ नजर नहीं आया जो चर्चा में भी शामिल है आज तक लोगों के। स्वागत के लिए अलग अलग शक्ति प्रदर्शन किया गया,विधायक गुट ने अलग स्वागत किया संगठन ने अलग तैयारी की और स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम जो उद्बोधन का था उसमे भी सत्ता संगठन की खींचतान नजर आई जो देखने सुनने को मिला। संगठन ने जहां राष्ट्रीय सचिव युथ कांग्रेस के साथ पहुंचे सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष का भी सम्मान रखा उन्हे पोस्टर बैनर में स्थान दिया वहीं विधायक गुट ने इससे परहेज रखा और पोस्टर बैनर से आदित्य शरण सिंहदेव का एक तरह से बहिष्कार किया। विधायक गुट ने वाहन रैली अलग से निकाली जो चरचा के करीब से निकली वहीं पहले स्वागत की व्यवस्था विधायक गुट ने कर रखा था वहीं युथ कांग्रेस का जिला संगठन साथ ही कांग्रेस पार्टी संगठन के अधिकांश नेताओं ने स्वागत के लिए अलग तैयारी की थी और अलग से संख्या बल भी एकत्र किया था,वैसे संख्या बल के मामले में संगठन ने साबित किया था की उसकी पकड़ सत्ता से असहयोग के बावजूद कार्यकर्ताओं पर ज्यादा है और वह कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बेहतर पैंठ बिना सत्ता सहयोग के भी रखते हैं।
विधायक गुट ने आदित्य शरण सिंहदेव को पोस्टर में नहीं दिया स्थान,क्या यह सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष का एक तरह से बहिष्कार था
कोरिया जिले में युथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव के आगमन पर उनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरगुजा आदित्य शरण सिंहदेव भी उपस्थित रहेंगे उनके साथ वह उनके साथ ही आने वाले है यह जानकारी सभी को थी भले ही सत्ता की बात हो या संगठन की,संगठन ने स्वागत बैनर पोस्टर में दोनो को स्थान दिया था लेकिन विधायक गुट ने आदित्य शरण सिंहदेव को पोस्टर बैनर में स्थान नहीं दिया था जो चर्चा का विषय बन चुका है। अब सवाल यह उठता है की क्या एक तरह से विधायक गुट ने आदित्य शरण सिंहदेव के जिले आगमन का बहिष्कार किया था। अब बात चाहे जो भी हो लेकिन यह सवाल उठ रहा है और लोग इसको लेकर चरचा भी कर रहें हैं।
टी एस सिंहदेव परिवार से हैं आदित्य शरण सिंहदेव क्या इसलिए विधायक गुट ने उन्हे पोस्टर बैनर में स्वागत वाले स्थान नहीं दिया,सवाल यह भी है
सवाल यह भी उठ रहा है की क्या आदित्य शरण सिंहदेव जो एक दिन के कोरिया जिला प्रवास पर पहुंचे थे उनको स्वागत बैनर पोस्टर में को युथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव के साथ पहुंचे थे और अंक स्वागत के लिए लगाए गए थे में इसलिए स्थान नहीं दिया गया क्योंकि वह टी एस सिंहदेव परिवार से हैं। पोस्टर बैनर में राष्ट्रीय सचिव की तस्वीर लगाई गई थी साथ ही बड़े नेताओं की भी तस्वीर लगाई गई थी वहीं आदित्य शरण सिंहदेव कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं में से एक हैं सरगुजा संभाग के वहीं वह राजपरिवार से भी हैं साथ ही वह जिला पंचायत सरगुजा के निर्वाचित सदस्य एवम उपाध्यक्ष हैं ऐसे में उनकी तस्वीर पोस्टर बैनर से जब नादरत देखी गई कोरिया जिला आगमन पर उनके तब सवाल उठने लगे।
क्या विधायक की टी एस सिंहदेव से बढ़ चुकी है दूरी,क्या इसलिए आदित्य शरण सिंहदेव को पोस्टर बैनर में विधायक गुट ने नहीं दिया स्थान?
बैकुंठपुर विधायक गुट ने युथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव पलक वर्मा के स्वागत के लिए जो बैनर पोस्टर लगवाए थे उसमे आदित्य शरण सिंहदेव को स्थान नहीं दिया गया था,आदित्य शरण सिंहदेव सरगुजा राजपरिवार से आते हैं,निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हैं सरगुजा कांग्रेस पार्टी में उनका बड़ा कद है इसके बावजूद उनको कोरिया जिले में आगमन के दौरान यह देखने को मिला की विधायक गुट के पोस्टर बैनर में उनका स्थान ही नहीं है। अब सवाल यह उठ रहा है की क्या टी एस सिंहदेव परिवार से होना ही इसकी वजह है क्या विधायक बैकुंठपुर व सरगुजा पैलेस या यह कहें टी एस सिंहदेव में आपसी दूरी बढ़ गई है। वैसे चर्चा यही है की दूरी बढ़ चुकी है और अब सरगुजा पैलेस से कोरिया विधायक बैकुंठपुर विधायक दूरी बनाकर चल रही हैं।
ऐन चुनाव के वक्त संगठन सत्ता के बीच की दिख रही यह खाई क्या चुनाव परिणाम जीत में बदल सकेगी सत्ताधारी दल के लिए
कोरिया जिला खासकर बैकुंठपुर विधानसभा में अब यह स्पष्ट नजर आ रहा है की सत्ता सहित संगठन में सत्ताधारी दल के आपसी दूरी काफी बढ़ चुकी है। चुनाव भी करीब है और आपसी खाई ज्यादा नजर आ रही है। ऐसे में सवाल यह उठता है की क्या सत्ता संगठन की इस बढ़ी हुई दूरी के बीच सत्ताधारी दल आने वाले चुनाव में एकजुट होकर जीत का मार्ग तय कर सकेगा। वैसे जिस तरह की दूरी फिलहाल आपसी नजर आ रही है मुमकिन नहीं लगता की यह संभव हो सकेगा।वैसे सत्ता संगठन की जुगलबंदी यदि संभव हो सकी तो जीत सुनिश्चित भी हो सकती है यह मानते हैं लोग।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply