अंबिकापुर@मानसून की वर्षा में लगातार विचलन होने से किसानों की बढ़ी चिंता

Share

अंबिकापुर,30 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। भारत में मानसून की अवधि 1 जून से 30 सितम्बर तक मानी जाती है। मानसून की इन 122 दिनों में तथा मानसून की अवधि के बाद के औसतन 15 दिन अर्थात 15 अक्टूबर तक सम्पूर्ण भारत बादलों के आगोश में रह कर भरपूर भीगता है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार वर्षा आधारित कृषि कार्य पर आश्रित किसानों के लिए यह अवधि उनके आर्थिक जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करता है। अनुकूल वर्षा होने पर जहां उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ होती है वहीं वर्षा की प्रतिकूलता उनके जीवन में किसी बवंडर से कम नहीं होता है। विशेष रूप से जब हम सरगुजा जैसे अंचल के किसानों की स्थिति पर चिंतन करते हैं तो वर्षा की प्रतिकूलता उनके लिए बड़ी विपदा नजर आती है। पहाड़ो और पठारों की अधिकता होने से वर्षा के जल का समुचित संधारण नहीं हो पाने से सिंचाई के सीमित विकल्पों के कारण उन्हें आपेक्षित उपज नहीं मिल पाती है जिससे भविष्य की आजीविका की उनकी चिंता सताती है।
यदि हम अम्बिकापुर के विगत 15 वर्षों में हुई मानसूनी वर्षा के आंकड़ों का अवलोकन करें तो इन 15 वर्षों में उार छाीसगढ़ की मानसून की वर्षा में लगातार विचलन हुआ है। जहां अम्बिकापुर की दीर्घावधि मानसून की वर्षा का औसत 1211 मिमी आता है वहीं विगत अर्द्ध शतादी में सबसे कम वर्षा के होने का रिकार्ड भी इन्हीं 15 वर्षों में बनता देखा गया है। पिछले 50-52 वर्षों में सन 2009 और 2010 में जून से सितम्बर के मानसून काल में क्रमश: 603.2 और 649.7 मिमी की सबसे न्यून वर्षा हुई थी। इन 15 वर्षों में से सिर्फ तीन वर्षों 2011(1445.5 मिमी), 2016 (1331.6 मिमी) और 2017 (1383.5 मिमी) में ही वर्षा औसत से अधिक दर्ज की गई है। 2017 के बाद से 2023 वर्तमान वर्ष तक वर्षा की मात्रा 1100 मिमी तक भी नहीं पहुंची है। इस वर्ष अम्बिकापुर में मात्र 873.1 मिमी वर्षा मानसून काल में अभी तक (29 सितम्बर शाम तक) दर्ज की गई। पिछले वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 1052.5 मिमी था।
अविभाजित सरगुजा में वर्षा की स्थिति
सरगुजा
2023 अम्बिकापुर बतौली लखनपुर लुन्ड्रा मैनपाट सीतापुर उदयपुर
जून 136.9 75.7 43.2 57.8 119.1 168.1 50.1
जुलाई 186.9 70.4 157.3 58.8 92.0 104.4 86.4
अगस्त 357.4 104.7 218.2 190.9 103.1 130.0 159.6
सितम्बर 191.9 126.2 119.8 142.9 194.9 225.0 102.9
योग 873.1 377.0 538.5 450.4 509.1 627.5 399.0
बलरामपुर
2023 बलरामपुर कुसमी राजपुर रामानुजगंज शंकरगढ़ वाड्रफनगर
जून 94.3 263.0 244.4 112.8 101.3 116.2
जुलाई 80.8 327.1 240.0 69.6 120.7 78.6
अगस्त 218.3 542.0 471.8 354.2 377.1 246.7
सितम्बर 215.1 584.0 155.4 245.8 244.7 184.3
योग 608.5 1716.1 1111.6 782.4 843.8 625.8
सूरजपुर
2023 भैयाथान ओडगी प्रतापपुर प्रेमनगर रामानुजनगर सूरजपुर
जून 120.2 204.7 118.0 158.4 234.6 192.6
जुलाई 217.7 149.5 102.9 171.1 202.5 106.7
अगस्त 211.9 186.1 345.1 241.8 472.6 302.2
सितम्बर 112.5 167.0 104.5 131.0 140.2 105.4
योग 662.3 707.3 670.5 702.3 1049.9 706.9


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply