Breaking News

अंबिकापुर@विश्व पर्यटन दिवस पर छात्राओं ने पर्यटन स्थल का किया भ्रमण

Share

अंबिकापुर,28 सितम्बर 2023(घटती-घटना)। विश्व पर्यटन दिवस पर 25 सितंबर को होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज के भूगोल विभाग व हारमनी समाज सेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में स्नातक अंतिम वर्ष व स्नातकोार प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं को पर्यटन दिवस के अवसर पर जशपुर जिले में स्थित राजपुरी जलप्रपात एवं कैलाश गुफा पर्यटन हेतु ले जाया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में अनुभजन्य अधिगम की महाा पर जोर दिया गया है। इसी वजह से छात्राओं को विभाग द्वारा समय -समय पर भूगोल से संबंधित विषयों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने हेतु अलग-अलग स्थलों पर ले जाया जाता है। जलप्रपात, नदी विसर्प ,गुफा पठार,जैसी अनेक स्थलाकृतियां हैं। जिनको व्यवहारिक रूप में समझने में पर्यटन महा्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर सीमा मिश्रा एवं साप्रा चंदा यादव ,एवं मनीषा राजवाड़े तथा प्रयोगशाला सहायिका मरियम लेवनी के अलावा हा रमनी समाज सेवी संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर इति चतुर्वेदी भी पर्यटन में साथ रहीं और विद्यार्थियों को बताया कि,पर्यटन और पाठ्यक्रम एक दूसरे के पूरक हैं। यह शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डॉक्टर सिस्टर शांता जोसेफ की प्रेरणा व मार्गदर्शन की वजह से सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया। छात्राओं की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया ने इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा से हमे भर दिया।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!