कोरबा,@कोरबा विधानसभा के 250 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

Share


कोरबा,07 सितम्बर 2023 (घटती घटना) कोरबा विधानसभा क्षेत्र के 250 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति पर भरोसा करते हुए भाजपा में प्रवेश किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज में कोरबा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन एवं जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह के द्वारा इन सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनकर पार्टी में प्रवेश कराया गया। इस दौरान जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिक निगम में चयनित पार्षदों की बैठक हुई। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा आम जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं इन 09 वर्षों के कार्यकाल में प्रारंभ की गई है। इन योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन देश भर में किया जा रहा है और छाीसगढ़ की जनता,कोरबा विधानसभा की जनता को भी प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार छाीसगढ़ में भी बनाना है और इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति ही ऐसी है कि इसकी तरफ युवा वर्ग एवं महिलाएं आकर्षित हो रहे हैं। इसी का परिणाम है कि कांग्रेस के 250 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि वह भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करें।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक चावलानी, विकास अग्रवाल, आलोक सिंह, अजय विश्वकर्मा, शिव बालक तोमर, ईश्वर चन्द्रा,उमा भारती सराफ, मंजू सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply