बैकुण्ठपुर@कोसम में काव्य गोष्ठी,ओपन माइक में नई प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर,वरिष्ठ साहित्यविद करेंगे परिचर्चा

Share

साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति द्वारा 16 एवं 17 सितम्बर को आयोजित होगा कोरिया साहित्य महोत्सव
बैकुण्ठपुर 07 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। कोरिया जिले साहित्य की गतिविधियों को एक नया आयाम देने के लिए आगामी 16 एवं 17 सितम्बर को जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में कोरिया साहित्य महोत्सव मनाया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव में विविध आयोजनों की श्रृंखला होगी जिसमें क्षेत्र के विद्वान साहित्यकार अपने विचार रखेंगे और साथ ही नई प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा। जिले में साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकार को पुनर्जीवित करने के लिए गठित साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति द्वारा यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसकी रूपरेखा पर जानकारी देते हुए संस्था के सदस्यों ने बताया कि कोरिया साहित्य महोत्सव इस जिले के लिए पहला विशिष्ट आयोजन होगा जिसे कोसम के नाम से जाना जाएगा। यह पूरा आयोजन जिला पंचायत कोरिया के आडिटोरियम में दोपहर बाद 4 बजे से आरंभ होगा। कोसम के आयोजन में प्रथम दिवस जिले के लगभग पचास साहित्यकारों की रचनाओं का संग्रह कोसम प्रथम संस्करण 2023 विषिष्ट साहित्यकारों के उपस्थिति में विमोचित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रथम दिवस दो विषयों पर परिचर्चा होगी जिसमें क्षेत्र के ख्यातिलध साहित्यकार उपस्थित रहेंगे। हिंदी विषय पर परिचर्चा के साथ ही आयोजन के प्रथम दिवस विशिष्ट साहित्यकारों का काव्य पाठ होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की लोक कला, इतिहास, संस्कृति पर विशेष परिचर्चा आयोजित की जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि दूसरे दिन के आयोजन में ओपन माइक का सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए 15 से 25 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। जिन युवाओं को गीत, संगीत, काव्य पाठ, मिमिक्री या कोई अनूठी प्रतिभा का मंचन करना है वह इसमें निःशुल्क भाग ले सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागी संबधित फोन नंबर पर अपनी दो मिनट की शॉर्ट वीडियों बनाकर भेज सकते हैं। इसमें किसी भी तरह के बैकग्राउंड संगीत आदि की मनाही होगी। श्रेष्ठ 20 युवाओं को कोरिया साहित्य महोत्सव के मंच पर प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया जाएगा साथ ही उन्हे प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। संस्था ने बताया कि यह कोई प्रतियोगिता ना होकर केवल प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास है। इसके बाद दूसरे दिन के आयोजन में रामचरित मानस पर विद्वानों के बीच परिचर्चा का आयोजन किया जाना तय किया गया है। साथ ही क्षेत्र के सभी साहित्यकारों को उनकी रचनाओं के पाठ के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि रामचरित मानस पर परिचर्चा के साथ ही अविभाजित कोरिया जिले में पर्यटन की संभावनाओं पर एक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। हिंदी के विकास में पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण स्थान है इसे ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों के बीच परिचर्चा भी आयोजित कराई जाएगी। आयोजकों ने इस कार्यक्रम में सभी साहित्यप्रेमियों को उपस्थित होने का आग्रह किया है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply