Breaking News

श्रीहरिकोटा@भारत का पहला सूर्य मिशन लॉन्च को तैयार

Share


इसरो अपने पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल 1 को लॉन्च करेगा आज
दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा लॉन्च
इस मिशन से भारत सूर्य का करेगा अध्ययन, वैज्ञानिकों के लिए खुलेंगे संभावनाओं के नए द्वार


श्रीहरिकोटा,01 सितम्बर 2023(ए)।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अपने पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल1 को लॉन्च करने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इस मिशन को दो सितंबर यानी शनिवार को दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। भारत के इस पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सूर्य मिशन की तैयारी पूरी कर ली है। इस मिशन को दो सितंबर यानी शनिवार को दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य-एल1 मिशन को लॉन्च किया जाएगा। भारत के इस पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा।
आदित्य एल-1 को अंतरिक्ष में लैग्रेंज प्वाइंट यानी एल-1 कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद यह ये सैटेलाइट सूर्य पर होने वाली गतिविधियों का 24 घंटे अध्ययन करेगा। एल-1 सैटेलाइट को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थापित किया जाएगा।


सौर मिशन की लांचिंग से पहले चेंगलम्मा मंदिर पहुंचे इसरो प्रमुख


आदित्य-एल1 मिशन के प्रक्षेपण से पहले इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने शुक्रवार सुबह सुल्लुरपेटा में श्री चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर पहुंचे। उन्होंने देश के पहले सौर मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए इसरो प्रमुख ने कहा कि शनिवार सुबह 11.50 बजे आदित्य मिशन को लांच किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आदित्य को लैग्रेंज प्वाइंट (एल-1) तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे। चंद्रयान-3 मिशन के बारे में सोमनाथ ने कहा कि इस मिशन के तहत सब कुछ सही तरीके से काम कर रहा है। सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की पूर्व संध्या पर भी मंदिर पहुंचे थे।


वैज्ञानिकों के लिए खुलेंगे संभावनाओं के नए द्वार


चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद इसरो ने अब सूरज के राज खोलने की भी तैयारी कर ली है। आदित्य-एल1 अंतरिक्ष में एक स्पेस स्टेशन की तरह काम करेगा। भारत में अब तक वैज्ञानिक सूरज का अध्ययन ऑब्जर्वेटरी में लगी दूरबीनों के जरिए कर रहे हैं। इसकी कई सारी सीमाएं हैं। आदित्य रु1 मिशन की सफलता के बाद वैज्ञानिकों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे।


इसरो आज लॉन्च करेगा भारत का पहला सूर्य मिशन


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अपने पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल1 मिशन को लॉन्च करने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इस मिशन को दो सितंबर यानी शनिवार को दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ कलम बंद का सातवां दिन @ खुला पत्र @देश का चौथा स्तंभ को बचाए कौन?

Share @ बचा लो चौथे स्तंभ को अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है…जिम्मेदार लोगों से …

Leave a Reply

error: Content is protected !!