अंबिकापुर@अंबिकापुर@किसान के पैर में घुसा हल,इलाज के दौरान मौत

Share

अंबिकापुर,19 अगस्त 2023(घटती घटना) एक किसान 11 अगस्त को खेत में हल चला रहा था। तभी एक बैल बिदुक गया। इससे हल किसान के पैर में घुस गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वह घर में ही इलाज करा रहा था। शुक्रवार को ज्यादा तबियत विगडऩे पर उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनबहाल पैकरा पिता भुइला राम उम्र 34 वर्ष राजपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह 11 अगस्त को खेत में हल चला रहा था। तभी एक बैल बिदुक गया। इससे हल किसान के पैर में घुस जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद वह अस्पताल में इलाज कराने के बजाए घर में ही इलाज स्वयं से ही कर रहा था। शुक्रवार को ज्यादा तबियत विगडऩे पर परिजन उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर लाए। यहां चिकित्सकों ने जांच किया तो पता चला की जख्म के कारण उसका पैर सड़ चुका था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply