Breaking News

अंबिकापुर@नवीन तकनीक से लैश साइबर थाने का शुभारंभ, साइबर क्राइम में आएगी कमी

Share

  

अंबिकापुर 10 अगस्त 2023 (घटती घटना). सरगुजा रेंज में बढ़ते साइबर फ्रॉड की घटना में कमी लाने के उद्देश्य से रंज स्तरीय साइबर थाना अंबिकापुर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में बनाया गया है। जिसका शुभारंभ गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा ऑनाइन किया गया। इस दौरान कमिश्नर शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अंकित गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान सरगुजा संभाग कमिश्नर शिखा राजपूत तिवारी ने कहा कि साइबर रेंज थाना के संचालित से साइबर फ्रॉड के मामलों में कमी आएगी एवं ऐसे मामलों में साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई से आमजनों को लाभ दिलाने में सहायता प्राप्त होगी। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में साइबर रेंज थाना होने पर आपसी समन्वय बेहतर होने से कार्रवाई शीघ्र होंगी। सरगुजा रेंज में साइबर रेंज थाना की शुरुवात भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। 

आईजी अंकित गर्ग ने कहा कि आज का दिन सरगुजा पुलिस एवं रेंज के जिलों के लिए महत्वपूर्ण हैं। आज से साइबर क्राइम एवं उसके निराकरण हेतु विशेष प्रशिक्षित टीम के साथ नवीन तकनीक से लैश अपनी एक विशेष थाना का लाभ हम सभी को मिलेगा। हम सभी को मिलकर ऐसी व्यवस्था बनानी होगी जिससे आमनागरिक स्वयं जागरूक हो और ऐसी घटनाओं को रोकने मेें स्वयं सक्षम हों। आईजी ने बताया कि ऑनलाईन फाईनेंशियल फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों से होने वाले फ्रॉड की शिकायत पूर्व की तरह जिले के संबंधित थानों एवं साइबर सेल में स्वीकार करने के साथ ही उनका निराकरण किया जाएगा। रेंज साइबर थाना द्वारा जिले के थानों को आवश्यक तकनीकी मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि वर्तमान परिवेश में हम सभी तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं, तकनीक का प्रयोग कर घंटो का काम चंद मिनटों में किया जा रहा है। इसके साथ ही बदलते परिवेश के साथ अपराध एवं अपराधियों के तरीकों में भी परिवर्तन आया है। पहले अपराध का तरीका सामान्य था जो अब धीरे-धीरे पूर्णत: बदल चुका है। उक्त परिवेश में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु नवीन साइबर रेंज थाना की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। तकनिकी रूप से प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी कर्मचारी के पदस्थापना पर जिलेवासियों को उक्त थाना के संचालित होने से लाभ मिलने की बात बताई गई। शुभारंभ समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा साइबर रेंज थाना की संछिप्त जानकारी उपस्थिति अतिथियों को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा रेंज साइबर थाना के संचालन के लिए एसओपी जारी की गई है। रेंज साइबर पुलिस थाना में साइबर अपराध से संबंधित ऐसे प्रकरण जिनमें अत्यधिक राशि की हानि हुई हो अथवा अत्यंत जटिल प्रकृति की हो, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा व नियंत्रक पुलिस महानिरीक्षक की अनुमति से प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर मामले में विवेचना की जाएगी।

समारोह के दौरान नगर निगम कमिश्नर अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक, रक्षित निरीक्षक जयराम चेरमाको, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह शामिल रहे।

थाना में कुल 10 अधिकारियों कर्मचारियों की टीम

साइबर रेंज थाना में कुल 10 अधिकारियों कर्मचारियों की टीम विभिन्न नवीन तकनीक से लैश होकर साइबर अपराधों का त्वरित निराकरण करेगी। साइबर रेंज थाने की कमान निरीक्षक रजनीश सिंह को दी गई है। इसके साथ ही 1 उप निरीक्षक, 3 प्रधान आरक्षक एवं 5 आरक्षक का बल साइबर रेंज थाने मे पदस्थ किया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@पीएम जनमन के तहत लाभान्वित हो रहे है΄ पीवीटीजी जनजातिय समुदायबुनियादी सुविधाए΄ पहु΄च रही घर-घर तक

Share बलरामपुर,11 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। प्रधानम΄त्री जनमन योजना के अ΄तर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के …

Leave a Reply