भिलाई @चक्काजाम करने से रोका,तो भाजपा नेता ने तोड़ दिया सीएसपी का अंगूठा

Share

भिलाई ,09 अगस्त 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में हाइवे जाम करने से रोका तो एक भाजपा नेता ने सीएसपी का अंगूठा तोड़ दिया। दरअसल, भिलाई में भाजपा ने चौक चौराहों के गड्ढों में भरे पानी में मछली पकडक़र अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच हुए धक्कामुक्की में एक युवा भाजपा नेता ने छावनी सीएसपी का अंगूठा तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में नेहरू नगर गुरुद्वारा के पास किए गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। महिला नेत्रियों ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। भाजयुमो नेता प्रशम ने पानी से भरे गड्ढों में मछली डाली और फिर उसे पकड़ते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर यहां एएसपी सिटी संजय ध्रुव, सीएसपी भिलाई नगर निखिल राखेचा और सीएसपी छावनी आशीष बंछोर दल बल के साथ पहुंचे थे। भाजपा नेता जब हाइवे के पास चक्काजाम करने की कोशिश की तो पुलिस अफसरों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। अधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया से कहा कि चक्काजाम की सूचना नहीं दी गई थी। इसलिए ऐसा करना गलत होगा। इसी दौरान भाजयुमो नेता रितेश ठाकुर ने सीएसपी बंछोर का अंगूठा पकडक़र मोड़ दिया। इससे उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद पुलिस और भाजपा नेताओं में काफी बहस और जमकर धक्कामुक्की हुई।


Share

Check Also

कोरबा @राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर कोरबा पुलिस द्वारा स्कूल एवं कोलेज मे प्रतियोगिता आयोजित

Share कोरबा 27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 …

Leave a Reply