अम्बिकापुर,@यहां की जनता ने भाजपा व कांग्रेस को दिया मौका पर दोनों पार्टियों ने केवल ठगने का किया है काम

Share


अम्बिकापुर,18 जुलाई 2023(घटती-घटना)। प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा के बाद अब यहां की जनता बदलाव चल रही है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस व भाजपा से निरास होकर विकल्प के रूप में आमआदमी को तलास रही है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव में कुल 90 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी में है। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के दिल्ली बुराड़ी से विधायक, पार्टी प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रभारी संजीव झा ने शहर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश भर में बदलाव यात्रा निकाल रही है, प्रदेश के ऐसे 27 सौ जगह को चिन्हांकित किया गया है, जहां संगठन से जुड़े लोग पहुंच बनाकर कांग्रेस और बीजेपी सरकार के कार्यकाल की विफलताओं को लोगों तक पहुंचाएंगे। शहर, हाट-बाजारों तक प्रदेश के सह प्रभारी पहुंच रहे हैं, हर गांव में कमेटियां बन रही हैं। सबका कहना है कि आम आदमी पार्टी विकल्प बने। सरगुजा संभाग में बदलाव यात्रा की शुरुआत सूरजपुर जिले के प्रतापपुर से होगी। पार्टी द्वारा दिल्ली और पंजाब में किए गए विकास कार्य की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की योजना बनाई है। पत्रकारों के सवाल पर संजीव झा ने कहा कि प्रदेश के पूरे 90 विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करेगी। छत्तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारी सडक़ पर आ गए हैं। प्रदेश की भूपेश सरकार ने घोषणापत्र में नियमितीकरण का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरकार बनने के बाद 32 हजार कर्मचारियों का नियमितीकरण किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री किसानों को लेकर कई जुबानी बातें करते हैं, प्रदेश में गौठानों की हालत खराब है। ऐसे हालातों से जनता को उबारने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एक मुहिम के तहत घर-घर पहुंचेंगे, यह पार्टी मजबूत विकल्प के रूप में जनता के सामने आएगी। उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के परिप्रेक्ष्य में कहा कि दिल्ली के मु यमंत्री के रूप में पहचान बनाए आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल का चेहरा कोई बड़ा नहीं था, लेकिन जनता ने उन्हें स्वीकार किया। समय के साथ अच्छे प्रत्याशियों का चेहरा सामने आएगा। उन्होंने कहा प्रदेश में 15 साल भाजपा और पांच साल कांग्रेस को जनता मौका दी, इसके बाद भी लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। दोनों का कुशासन जनता पर भारी पड़ा है। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विकास का मॉडल छत्तीसगढ़ की जनता को मिले, इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय हंै। उन्होंने कहा दिल्ली हो या पंजाब यहां बदलाव का मुहिम जनता ने चलाया और आम आदमी पार्टी को मौका दिया। विश्वास है छत्तीसगढ़ में भी जनता नया इतिहास रचेगी। बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा, नौजवानों को रोजगार, मुफ्त बिजली, महिलाओं, किसानों सहित अन्य की बुनियादी जरूरतों की पूर्ति के लिए आम आदमी पार्टी काम करेगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply