सूरजपुर,@रेणुका नदी स्थित छठ घाट से जल लेकर बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था जलाभिषेक के लिए देवगढ़ धाम हुए रवाना

Share


सूरजपुर,14 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। शुक्रवार के प्रातः यहां रेणुका नदी स्थित छठ घाट से जल लेकर बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था अर्धनारेश्वर भगवान भोले नाथ के जलाभिषेक के लिए देवगढ़ धाम रवाना हुआ। कांवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। अल सुबह से देवगढ़ धाम स्थित अर्धनारेश्वर भगवान भोले नाथ के जलाभिषेक हेतु कांवर में जल लेने नगर के छठघाट स्थित रेणुका नदी के पावन तट पर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जोगिया वस्त्र पहने कांवरियों की टोली हर हर महादेव व बोल बम के गगन भेदी नारो तथा डीजे की धुन पर बज रहे भोले के भजनों पर नाचते गाते श्रद्धा भक्ति में डूबकर देवगढ़ धाम के लिए प्रस्थान किये। कांवरियों के द्वारा लगाये जा रहे बोल बम एवं हर हर महादेव के नारों से समूचा नगर गुंजायमान रहा। वहीं समूचे नगर का नजारा भगवामय हो गया था। सभी आयुवर्ग के लोगो सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चियां भी बड़े उत्साह व श्रद्धा के साथ कांवर यात्रा में शामिल हुए। ज्ञात हो कि करीब 30 वर्ष पूर्व नगर की धार्मिक व सामाजिक संस्था श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के द्वारा देवगढ़ धाम हेतु कांवर यात्रा की शुरुआत की गई थी जो अब भव्य रूप ले चुकी है। इस कंवर यात्रा में जिले के सभी क्षेत्रों सहित आस पास जिले से भी बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवर यात्रा में शामिल होने सुरजपुर पहुंचते है। कांवरियों की सेवा व जल पान की व्यवस्था के लिए रास्ते भर जगह जगह समाजसेवियों के द्वारा स्टाल लगाया गया था। इस वर्ष मां कुदरगढ़ी सेवा परिवार के द्वारा यात्रा का आयोजन किया गया है। नदी के तट पर अनूप गोयल, बसंत मिश्रा, सीए अरूण गुप्ता व कुंजबिहारी गुप्ता के द्वारा, लांची में अशोक पेट्रोल पंप के संचालक लालचंद अग्रवाल व अशोक अग्रवाल के द्वारा, बेलटिकरी चौक में श्री नव युवक जागृति मंच के द्वारा, केतका में मेसर्स बैजनाथ अग्रवाल के द्वारा, महंगाई में विजय कुमार विष्णु प्रसाद, शंकर अग्रवाल, संदीप अग्रवाल शंकर लॉज व दुर्गा प्रसाद पवन अग्रवाल के द्वारा तथा वरपारा में नलिन जिंदल के द्वारा रास्ते की व्यवस्थाएं की गई थी। वहीं देवगढ़ धाम में रात्रि के भोजन की व्यवस्था मां कुदरगढ़ी सेवा परिवार के द्वारा की गई।
शाम को देवगढ़ में भोलेनाथ के विशाल जगराते का आयोजन किया गया। जिसमे बाहर से आये कलाकारों में विवेक ताम्रकार, शुभम गुप्ता, अवधेश कुमार, सुमन चौहान, अंजली गंगवाल तथा सत्यम तोरिया भजनों की अमृत वर्षा और अद्भुत झांकियों के साथ पूरी रात भगवान भोलेनाथ के हृदयस्पर्शी भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओ को मंत्रमुग्ध करेंगे।प्रति वर्ष के अनुरूप विशाल शिवलिंग की स्थापना व भव्य पुष्प श्रृंगार भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पवन गर्ग, कैलाश गर्ग, कालीचरण अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, टिंकू, पवन अग्रवाल, संजय सिंह, हरिआन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, पंकज चौबे, नलिन जिंदल, सौरभ जिंदिया, बंटी जिंदिया, निशांत बंसल, आकाश तायल, राजेश डालमिया, मुकेश अग्रवाल, गोलू गुप्ता सहित मां कुदरगढ़ी सेवा परिवार के सदस्य सक्रिय रहे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply