मनेन्द्रगढ़@भ्रष्टाचार की निकली बारात,जमकर नाचे भाजपाई,अनोखी बारात के साक्षी बने चिरमिरी वासी

Share

  • विधायक महापौर का मुखौटा पहनकर दूल्हा दुल्हन की भूमिका निभाने वालों ने भी किया अनोखी कला का प्रदर्शन।
  • घोड़ी के साथ बैंडबाजे की धुन पर दूल्हा दुल्हन भी बारात में बारातियों संग नचाते नजर आए
  • अनोखी थी बारात भ्रष्टाचार की,पूरे उत्साह में भाजपाई नजर आए

-रवि सिंह-
मनेन्द्रगढ़,14 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। नवीन जिले के मनेंद्रगढ़ विधानसभा के चिरमिरी नगर निगम में भाजपा ने भ्रष्टाचार की बारात निकाली,भ्रष्टाचार की बारात में बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए वहीं बारात का आनंद नगरवासियों ने भी लिया जिन्हे बिन मौसम बारात देखने का आवाज मिला जो की अनोखी बारात थी।
बता दें की मनेंद्रगढ़ विधायक और उनकी महापौर धर्मपत्नी के ऊपर भाजपा लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाती चली आ रही और अब जबकि चुनाव नजदीक आ गया है भाजपा और आक्रमक हो गई है और अब भाजपा ने एक अनोखा प्रदर्शन भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर किया है जिसमे भाजपा ने भ्रष्टाचार की बारात निकाली है। बारात भी देखने लायक थी दूल्हा भी था दुल्हन भी थी और घोड़ी सहित बैंडबाजा भी था, नाचते हुए बाराती भी थे और कुछ ऐसे भी थे जो फूफाओ की भूमिका में थे और बारात के लिए रास्ता निकाल रहे थे कुल मिलाकर भ्रष्टाचार की भाजपा की बारात सफल रही और शहर में बारात का आनंद शहरवासियों ने भी उठाया। भ्रष्टाचार की बारात में दूल्हा विधायक का मुखौटा पहने हुए शामिल था और दुल्हन महापौर का कुल मिलाकर दूल्हा दुल्हन के रूप में विधायक और उनकी महापौर धर्मपत्नी का चेहरा सामने किया गया था जो मुखौटों से सामने था। बता दें की भाजपा चिरमिरी मंडल के तत्वाधान में आयोजित भ्रष्टाचार की बारात में विधायक और उनकी महापौर धर्मपत्नी के द्वारा किस तरह से विधानसभा सहित नगर निगम में भ्रष्टाचार किया गया है यह जनता को बताने का काम किया गया है और जिसमे भाजपाई सफल भी नजर आए।
घोड़ी पर थी भ्रष्टाचारी दूल्हे की सवारी,बारात में घोड़ी की थी व्यवस्था
भ्रष्टाचार की बारात में दूल्हे के लिए घोड़ी की व्यवस्था की गई थी,भ्रष्टाचारी दूल्हा घोड़ी पर सवार था यह भाजपा की तरफ से तैयारी थी। भाजपा ने पूरे कार्यक्रम को बारात का शक्ल देने की पूरी कोशिश की और उसमे वह सफल भी रहे। भाजपाइयों ने भ्रष्टाचार के लिए विधायक पर आरोप लगाते हुए उन्हीं का मुखौटा पहने एक व्यक्ति को घोड़ी पर चढ़ाया और उसे भ्रष्टाचार का दूल्हा साबित किया।
बैंडबाजे की भी थी व्यवस्था,जमकर नाचते नजर आए भाजपाई बाराती
बारात में बैंडबाजे की भी व्यवस्था थी और बैंडबाजे की धुन पर जमकर बाराती बने भाजपाई नाचते नजर आए। भाजपाइयों ने पूरे आयोजन को पूरी तरह बारात की ही तरह बना दिया था और बारात की ही तरह सभी उत्साहित नजर आए। भाजपाइयों ने भ्रष्टाचार की बारात निकालकर विधायक महापौर के ऊपर भ्रष्टाचार का जमकर आरोप लगाया।
पूर्व विधायक भी हुए बारात में शामिल, नाचते नजर आए पूर्व विधायक
भ्रष्टाचार की बारात में पूर्व भाजपा विधायक श्याम बिहारी जायसवाल भी शामिल हुए,पूर्व विधायक भी बारात में नाचते नजर आए। बारात का मजा पूरे भाजपाइयों ने उठाया हर भाजपाई ने बारात में बराती की भूमिका निभाई और जमकर नाचते वह नजर आए।
क्यों निकली भ्रष्टाचार की बारात,आइए जानते हैं
भाजपाइयों ने चिरमिरी में भ्रष्टाचार की बारात क्यों निकाली आइए जानते हैं,भाजपा का आरोप है की मनेंद्रगढ़ विधायक और उनकी महापौर धर्मपत्नी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं ,स्वेक्षानुदान मद से विधायक के जन्मदिन में बकरा भात खिलाया जा रहा है,शराब के पैसे विधायक महापौर कप प्रतियोगिता कराया जा रहा है,एडवेंचर पार्क बोर्ड तक सीमित है, एस ई सी एल के काम को विधायक अपना काम और उपलब्धि बता रहें हैं,निगम का हाल बेहाल है कर्मचारियों को वेतन के लाले हैं,कबाड़ का अवैध कारोबार संरक्षण प्राप्त है,कोयले का अवैध उत्खनन खुलेआम जारी है। ऐसे कई मुद्दों के साथ भाजपा की यह बारात निकाली गई थी।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply