अम्बिकापुर@स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल के दूसरे दिन अस्पतालों में की गई वैकल्पिक व्यवस्था

Share


अम्बिकापुर,05 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। . स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनिश्चिकालीन हड़ताल के दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को जिले भर के स्वास्थ्य कर्मचारी अंबिकापुर एसबीआई के कलेक्टोरेट शाखा के सामने धरना प्रदर्शन किया। इधर अनिचितकालीन हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी चरमरा गई है। हालांकि हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था समान्य रही। किसी तरह की कोई परेशानी सामने नहीं है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमएस ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है। हड़ताल के पहले दिन हमर लैब में कुछ परेशानी आई थी। जिसे दूर कर लिया गया है। बाकी सारी स्वास्थ्य व्यवस्था पूर्व की तरह चल रहे हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ कर्मचारी अपनी वेतन विसंगति, पुलिस विभाग के सामान वर्ष में 13 माह का वेतन, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करना या समान कार्य समान वेतन जैसे 24 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चले गए हैं। जिलाध्यक्ष धनेश प्रताप सिंह ने बताया कि संघ द्वारा पत्राचार व धरना प्रदर्शन के माध्यम से शासन को अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया गया किंतु सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों के प्रति सौतेला व्यवहार किया गया। हम स्वास्थ्य कर्मचारियों को बाध्य होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगा।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply